1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह-सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में गुड़ के साथ मिला लें ये एक चीज, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

सुबह-सुबह खाली पेट एक गिलास पानी में गुड़ के साथ मिला लें ये एक चीज, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 29, 2024 06:30 am IST,  Updated : Nov 29, 2024 06:30 am IST

अगर आप भी अपनी सेहत को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सुबह-सुबह इस नेचुरल ड्रिंक को पीना शुरू कर दीजिए। पानी में गुड़ और जीरा मिलाकर पीना आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है।

सेहत के लिए फायदेमंद जीरा और गुड़ का पानी- India TV Hindi
सेहत के लिए फायदेमंद जीरा और गुड़ का पानी Image Source : SOCIAL

सेहत को दमदार बनाने के लिए आपको अपनी सुबह की शुरुआत औषधीय गुणों से भरपूर इस नेचुरल ड्रिंक से करनी चाहिए। क्या आप जानते हैं कि एक गिलास पानी में गुड़ और जीरा मिलाकर पीने से आपकी सेहत पर कितने सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जीरे और गुड़ में पाए जाने वाले तमाम पौष्टिक तत्व आपकी ओवरऑल हेल्थ को काफी हद तक बूस्ट कर सकते हैं। यही वजह है कि आयुर्वेद के मुताबिक जीरे और गुड़ का पानी पीना आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता हैं। 

बॉडी डिटॉक्स करने में कारगर

अगर आप पानी में जीरा और गुड़ मिलाकर पीते हैं, तो आपकी बॉडी को काफी हद तक डिटॉक्स किया जा सकता है। इसके अलावा अगर आप सुबह-सुबह इस ड्रिंक को रेगुलरली पीना शुरू कर देते हैं, तो आपकी वेट लॉस जर्नी को भी आसान बनाया जा सकता है। ये नेचुरल ड्रिंक आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकती है। खून की कमी को दूर करने के लिए भी इस ड्रिंक को पिया जा सकता है।

मजबूत बनाए इम्यून सिस्टम

क्या आपका इम्यून सिस्टम कमजोर है और इसकी वजह से आप बार-बार बीमार पड़ जाते हैं? अगर हां, तो आपको जीरे और गुड़ वाले पानी को पीना शुरू कर देना चाहिए। सर्दियों में अपनी इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए आप इस ड्रिंक को अपनी मॉर्निंग डाइट में शामिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं जीरा और गुड़, दोनों ही नेचुरल चीजें आपकी गट हेल्थ के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती हैं।

बेहद आसान रेसिपी

इस ड्रिंक को बनाने का तरीका बेहद आसान है। सबसे पहले एक पैन में एक गिलास पानी भर लीजिए। अब इस पानी में एक स्पून जीरा और गुड़ का एक छोटा टुकड़ा डाल दीजिए। आपको जीरे और गुड़ वाले इस पानी को अच्छी तरह से बॉइल कर लेना है। अब आप इस पानी को किसी भी कप में छानकर पी सकते हैं। महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।