Saturday, January 24, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कई बीमारियों का काल बन सकता है गुड़ का एक टुकड़ा, किस समय खाना ज्यादा फायदेमंद?

कई बीमारियों का काल बन सकता है गुड़ का एक टुकड़ा, किस समय खाना ज्यादा फायदेमंद?

दादी-नानी के जमाने से सर्दियों के मौसम में गुड़ खाने की सलाह दी जाती रही है। आइए इसके पीछे के कुछ कमाल के हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानते हैं।

Written By: Vanshika Saxena
Published : Jan 19, 2025 11:40 pm IST, Updated : Jan 19, 2025 11:40 pm IST
सेहत के लिए वरदान गुड़- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK सेहत के लिए वरदान गुड़

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गुड़ में फाइबर, आयरन, कैल्शियम, मैग्नीशियम, पोटैशियम और विटामिन बी-6 जैसे पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि गुड़ को सुपर फूड भी कहा जाता है। सही मात्रा में और सही तरीके से गुड़ कंज्यूम कर आप अपनी सेहत को दमदार बना सकते हैं। गुड़ आपको कई बीमारियों के वार से बचाने में भी मददगार साबित हो सकता है।

सेहत के लिए वरदान

क्या आप जोड़ों के दर्द से परेशान हैं? अगर हां, तो गुड़ खाकर आपको जोड़ों के दर्द से राहत मिल सकती है। कैल्शियम रिच गुड़ आपकी मांसपेशियों और हड्डियों को मजबूत बनाने में असरदार साबित हो सकता है। इसके अलावा गुड़ में पाए जाने वाले तमाम तत्व एनीमिया के खतरे को कम कर सकते हैं। ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए भी गुड़ को डेली डाइट प्लान में शामिल किया जा सकता है।

कब खाना चाहिए गुड़?

खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। हालांकि, रात में सोने से पहले गुड़ नहीं खाना चाहिए। वहीं, अगर आप खाना खाने के बाद गुड़ कंज्यूम करते हैं, तो आप ब्लोटिंग, गैस और एसिडिटी जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं का शिकार बनने से बच सकते हैं। गुड़ खाना आपकी गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

सर्दियों में गुड़ खाने के फायदे

सर्दियों में महसूस होने वाली थकान, कमजोरी और आलस से छुटकारा पाने के लिए गुड़ का सेवन किया जा सकता है। गुड़ खाकर आप अपनी बॉडी के एनर्जी लेवल्स को बूस्ट कर सकते हैं। अगर आप अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को इम्प्रूव कर अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं, तो आप हर रोज गुड़ खाना शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा गुड़ आपकी बॉडी को डिटॉक्सिफाई करने में भी कारगर साबित हो सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Latest Health News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement