1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शरीर में पोषक तत्वों की कमी से हो सकते हैं अर्थराइटिस, एनीमिया जैसे कई रोगों के शिकार, स्वामी रामदेव से जानें असरदार इलाज

शरीर में पोषक तत्वों की कमी से हो सकते हैं अर्थराइटिस, एनीमिया जैसे कई रोगों के शिकार, स्वामी रामदेव से जानें असरदार इलाज

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Aug 31, 2021 09:12 am IST,  Updated : Aug 31, 2021 09:35 am IST

विटामिन ए की कमी से आंखें कमजोर हो सकती है तो कैल्शियम की कमी अर्थराइटिस की वजह बन सकती हैं। विटामिन बी-12 कम होने से न्यूरो समस्याएं हो सकती हैं।

शरीर में पोषक तत्वों की कमी से हो सकते हैं अर्थराइटिस, एनीमिया जैसे कई रोगों के शिकार, स्वामी रामदेव- India TV Hindi
शरीर में पोषक तत्वों की कमी से हो सकते हैं अर्थराइटिस, एनीमिया जैसे कई रोगों के शिकार, स्वामी रामदेव से जानें असरदार इलाज Image Source : INDIA TV

भारतीय डाइट दुनिया की सबसे पौष्टिक डाइट में से एक है। उसके बावजूद 53 % महिलाएं  एनीमिया से ग्रसित हैं। 30 से ज्यादा उम्र की 70 प्रतिशत महिलाओं में कैल्शियम की कमी है।  कश्मीर से कन्याकुमारी तक हमारे देश में धूप की कमी नहीं है। इसके बावजूद इसके 80 प्रतिशत लोगों में विटामिन डी की कमी है। विटामिन-बी 12 का हाल भी ऐसा ही है और स्टडी के मुताबिक उत्तरभारत में तो 74% आबादी में विटामिन बी-12 ना के बराबर है। 

दुनिया के 1 तिहाई कुपोषित बच्चे भारत में हैं। रिसर्च के मुताबिक, देश के 3 साल से कम उम्र के लगभग 50 % बच्चे अंडरवेट हैं। 62% छोटे बच्चों में विटामिन - ए की कमी है।  मिनरल, विटामिन, कैल्शियम की ये कमी। भले ही लोगों को आम लगे। लेकिन रिसर्च कहती है कि शरीर में यही कमी बीमारी की वजह बनती हैं। 

विटामिन ए की कमी से बच्चों में आईसाइट वीक हो सकती है। उनकी ग्रोथ रुक सकती है तो कैल्शियम की कमी अर्थराइटिस की वजह बन सकती हैं। विटामिन बी-12 कम होने से न्यूरो समस्या, आयरन की कमी से एनीमिया और विटामिन डी की कमी से कैंसर तक का खतरा है। स्वामी रामदेव से जानिए किन योगासनों, प्राणायाम के द्वारा शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा किया जा सकता है। 

करी पत्ता कर सकता है ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल, डायबिटीज के मरीज सुबह-सुबह ऐसे करें सेवन

शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण होने वाली बीमारियां

विटामिन-ए - आंखों के रोग, बच्चों की ग्रोथ पर असर

कैल्शियम  - हड्डी, दांत के रोग, ऑस्टियोपोरोसिस, अर्थराइटिस, डिप्रेशन, स्किन संबंधी समस्यया
विटामिन बी-12 - न्यूरो प्रॉब्लम, मेमोरी पर असर
आयरन-  एनीमिया, सिरदर्द, थकान, सांस लेने में दिक्कत, झड़ते बाल
विटामिन-डी- डिप्रेशन, थकान , कमज़ोर हड्डियां, अस्थमा, हार्ट की बीमारी, डायबिटीज़

पोषक तत्वों की कमी को पूरा करेंगे ये योगासन

सूक्ष्म व्यायाम

  • ऊर्जा, स्फूर्ति का संचार करता है। 
  • बॉडी एक्टिव करे
  • शरीर पूरा दिन चुस्त रहता है
  • शरीर की थकान दूर हुआ

थायराइड के मरीजों के लिए फायदेमंद है अलसी, बस रोजाना ऐसे करें सेवन

उष्ट्रासन

  • कंधों और पीठ दर्द में लाभकारी
  • स्लिप डिस्क, कमर दर्द में लाभकारी
  • किडनी को स्वस्थ रखे
  • मोटापा दूर करने में लाभाकारी
  • शरीर को पोश्चर ठीक करे
  • कंधों और पीठ को करे मजबूत

मकरासन

  • पीठ दर्द और कमर दर्द से राहत दिलाए
  • कूल्हों की मांसपेशियों को करे खिंचाव
  • साइटिका और सर्वाइकल में लाभकारी

भुजंगासन

  • किडनी में लाभकारी
  • कमर दर्द में लाभकारी
  • शरीर को सुंदर और सुडौल बनाए
  • तनाव और चिंता को करे कम

शलभासन

  • अस्थमा रोगों में लाभकारी
  • नर्वस सिस्टम को करे मजबूत
  • खून को साफ करे
  • शरीर को मजबूत और लचीला बनाएं
  • कंधों और कमर दर्द को करे मजबूत
  • खून को साफ करे

धनुरासन

  • गैस और कब्ज में लाभकारी
  • मोटापा कम करने में करे मदद
  • रीढ़ की हड्डी को करे मजबूत

मर्कटासन

  • रीढ़ की हड्डी को करे मजबूत
  • कमर दर्द में लाभकारी
  • फेफड़ों के लिए अच्छा
  • पेट संबंधी समस्याओं में लाभकारी
  • गैस और कब्ज से दिलाए निजात
  • लिवर, फेफड़ों को रखे हेल्दी

कोणासन

  • मोटापा में फायदेमंद
  • डायबिटीज को करे दूर
  • ब्लड प्रेशर को करे कंट्रोल
  • शरीर को लचीला बनाए
  • कमर और पेट की चर्बी करे कम

चक्की आसन

  • पीठ की अच्छी एक्सरसाइज करे
  • जोड़ों को दर्द के लिए लाफदायक
  • पेट कम करने में फायदेमंद 

उत्तानपादासन

  • रीढ़ की हड्डी को दें ताकत
  • भोजन पचाने में कारगर
  • लिवर और किडनी को रखें हेल्दी
  • शरीर को सुंदर और सुडौल बनाए
  • तनाव और डिप्रेशन से दिलाए छुटकारा
  • बीपी को करें कंट्रोल

नौकासन

  • शरीर की ऑक्सीजन बढ़ाए
  • डायबिटीज को करे कंट्रोल
  • टीबी, निमोनिया को करे ठीक
  • शरीर में ऑक्सीजन का स्तर संतुलित रहता है
  • नियमित अभ्यास से मोटापे में कमी
  • पाचन शक्ति अच्छी रहती हैं
  • पेट, कमर, पीठ मजबूत बनती है

पवनमुक्तासन

  • फेफड़े स्वस्थ और मजबूत रहते हैं
  • अस्थमा, साइनस में लाभकारी
  • किडनी को स्वस्थ रखता है
  • ब्लड प्रेशर को सामान्य रखता है
  • पेट की चर्बी को दूर करता है
  • मोटापा कम करने में मददगार
  • हृदय को सेहतमंद रखता है
  • ब्लड सर्कुलेशन ठीक होता है
  • रीढ़ की हड्डी मज़बूत होती है

मंडूकासन

  • डायबिटीज को  करे कंट्रोल
  • पेट और हृदय के लिए भी लाभकारी
  • कंसंट्रेशन की क्षमता बढ़ती है
  • पाचन तंत्र सही करने में सहायक
  • लिवर, किडनी को स्वस्थ रखता है
  • वजन घटाने में मदद करता है
  • पैन्क्रियाज से इंसुलिन रिलीज करता है

गोमुखासन 

  • फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है
  • पीठ, बांहों को मजबूत बनाता है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • शरीर को लचकदार बनाता है
  • सीने को चौड़ा करने में सहायक
  • शरीर के पॉश्चर को सुधारता है
  • थकान, तनाव, चिंता दूर करता है
  • दृढ़ इच्छाशक्ति का विकास करता है
  • लिवर-किडनी की समस्या में लाभकारी

शीर्षासन

  • शीर्षासन से डिप्रेशन दूर होता है
  • चेहरे में चमक आती है, सुंदरता बढ़ती है
  • त्वचा मुलायम और खूबसूरत बनती है
  • मानसिक शांति और स्मरण शक्ति बढ़ती है
  • दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है 
  • आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर

सर्वांगासन

  • दिल तक शुद्ध रक्त पहुंचता है
  • एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है
  • याद की हुई चीजें भूलते नहीं
  • ब्रेन में एनर्जी का फ्लो बेहतर
  • आंखों पर चश्मा नहीं चढ़ेगा
  • थायराइड  ग्लैंड एक्टिव होता है
  • हाथ-कंधे मजबूत बनते हैं
  • ब्रेन को पर्याप्त ब्लड मिलता है
  • हार्ट मसल्स एक्टिव होता है

हलासन

  • इस आसन से दिमाग शांत होता है 
  • थायराइड की बीमारी ठीक होती है 
  • स्ट्रेस और थकान मिटाता है
  • रीढ़ की हड्डी में खिंचाव आता है 
  • डायबिटीज़ की परेशानी दूर होती है

पोषक तत्वों की कमी को पूरा करेंगे ये प्राणायाम

  • कपालभाति
  • अनुलोम विलोम
  • भ्रामरी प्राणायाम
  • उद्गीथ प्राणायाम
  • भस्त्रिका
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।