1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Weight Loss Tips: वजन कम करने वालों को एक्ट्रेस भाग्यश्री के आसान डाइट टिप्स जान लेने चाहिए

Weight Loss Tips: वजन कम करने वालों को एक्ट्रेस भाग्यश्री के आसान डाइट टिप्स जान लेने चाहिए

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 27, 2022 07:09 am IST,  Updated : Feb 27, 2022 07:09 am IST

Weight Loss Tips: मोटापा समस्या ना बन जाए! उससे पहले कंट्रोल करना सीख जाएं। एक्ट्रेस भाग्यश्री ने यहां पर जरूरी जानकारी शेयर किये हैं। इससे मदद मिल सकती है।

Bhagyashree- India TV Hindi
भाग्यश्री Image Source : INSTAGRAM

Highlights

  • एक्ट्रेस भाग्यश्री ने बताया वजन कम करने का तरीका
  • वजन कम करने वालों के लिए जरूरी सब्जियां

Weight Loss Tips: मोटापा समस्या ना बन जाए! उससे पहले कंट्रोल करना सीख जाएं। अगर वजन कम नहीं किया तो शरीर में कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। साथ ही बीमारियां घर कर जाएंगी। हाल ही में एक्ट्रेस समीरा रेड्डी ने मोटापा को लेकर अपना बुरा अनुभव शेयर किया था और वजन घटाने के बारे में लिखा भी था। अब एक्ट्रेस भाग्यश्री ने भी वेट लॉस के लिए डाइट टिप्स शेयर किए हैं।

वीडियो के आरंभ में भाग्यश्री बताती हैं कि कैसे हमारे शरीर में 70% पानी है और वह "हमारे शरीर से बहुत सारे विषाक्त पदार्थ बाहर निकालता है।" वह आगे 

पानी वाली सब्जियों का सेवन करने को कहती हैं। इससे शरीर में पानी की मात्रा बनी रहती है।

भाग्यश्री ने अपनी पोस्ट में लिखा है, "अपना वजन देख रहे हैं? वाटर वेजिटेबल्स लें। पानी हमारे पूरे शरीर के क्रियाकलाप के लिए बहुत जरूरी है। इसे हर रोज पूरा करने की आवश्यकता है क्योंकि हमारे सभी मेटबॉलिक फंक्शन को हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए पानी की जरूरत होती है। आपको पता ही होगा कि ये कितना जरूरी है।" 

एक्ट्रेस का कहना है कि पानी से भरपूर सब्जियां बॉडी सिस्टम को ज्यादा कुशलता से काम करने में मदद करती हैं और आसान बनाती हैं। इसलिए ऐसी सब्जियों का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। इनको अपने भोजन में शामिल करने की जरूरत है।

लौकी, पालक, टमाटर, पत्ता गोभी, खीरा, लेट्यूस जैसी वाटर वेज को खाने के लिए भाग्यश्री सलाह देती है। उनका कहना है कि सब्जियों में पानी की कमी पूरा करने वाले तत्व होते हैं। इनमें डायट्ररी फाइबर होता है, जो पाचन में मदद करता है बल्कि इंसुलिन लेवल को बनाए रखता है। ये कैलोरी में कम है। खासकर वह तोरी की सब्जी पर जोर देती हैं। उनका मानना है कि यह उन लोगों के लिए एकदम सही सब्जी है जो डाइट पर हैं या वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं।

भाग्यश्री का डाइट वाला पूरा वीडियो यहां देखें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।