1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. शुगर लेवल कंट्रोल करने में रामबाण है भिंडी का रस, ऐसे करें सेवन

शुगर लेवल कंट्रोल करने में रामबाण है भिंडी का रस, ऐसे करें सेवन

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 20, 2022 09:31 am IST,  Updated : Jan 20, 2022 03:51 pm IST

डायबिटीज रोगियों को खानपान पर विषेश ध्यान रखना चाहिए। उन्हें खाने में उन सब्जियों का इस्तेमाल करना चाहिए जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती हैं।

शुगर लेवल कंट्रोल...- India TV Hindi
शुगर लेवल कंट्रोल करने में रामबाण है भिंडी का रस  Image Source : FREEPIK

डायबिटीज रोगियों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है शुगर लेवल का कंट्रोल रहना। शुगर लेवल के बढ़ने से मधुमेह के रोगियों को कई और दिक्कतें हो सकती हैं। यहां तक कि उनके शरीर के कई अंगों पर भी खराब असर पड़ सकता है। डायबिटीज रोगियों को खानपान पर विषेश ध्यान रखना चाहिए। उन्हें खाने में उन सब्जियों का इस्तेमाल करना चाहिए जो शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करती हैं। भिंडी को डायबिटीज रोगियों के लिए औषधि माना जाता है। भिंडी स्वाद में तो अनोखी होती ही है, साथ ही कई तरह के पोषक तत्वों और मिनरल से भरपूर होती है। यह शरीर को आवश्यक पोषण प्रदान करती है। भिंडी डायबिटीज के अलावा कैंसर में भी फायदेमंद है। 

जानें भिंडी कैसे है डायबिटीज रोगियों के लिए असरदार-

भिंडी एक ऐसी सब्जी है जो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली है। मधुमेह के रोगियों को हमेशा डॉक्टर्स यही सलाह देते हैं कि डाइट में उन सब्जियों को ही शामिल करें जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो। दरअसल, ग्लाइसेमिक इंडेक्स एक रैंकिंग होती है। जिसे खाने के ब्लड शुगर पर होने वाले असर के अनुसार मापा जाता है। जिन सब्जियों का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है वो ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखते हैं और जिनका ज्यादा होता है वो शुगर लेवल को बढ़ा देते हैं। सौ ग्राम भिंडी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स महज 7.45 ग्राम होता है। जिसकी वजह से इसे मधुमेह के रोगियों के लिए लाभकारी माना जाता है। 

डायबिटीज रोगी भिंडी के रस का ऐसे करें सेवन-

  • सबसे पहले 5 भिंडी लें
  • भिंडी को अच्छी तरह से पानी से धो लें
  • भिंडी के डंठल वाले हिस्से को काट दें और बीच से भिंडी के दो टुकड़ें कर दें
  • अब एक कांच का जार लें और उसमें 3 कप पानी डालें
  • इसी जार में भिंडी के टुकड़े को डालें 
  • इस जार में पानी और भिंडी को रात भर के लिए छोड़ दें
  • सुबह होते ही पानी से भिंडी को निकाल दें
  • अब इस पानी को खाली पेट पी लें
  • रोजाना ऐसा करने से शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।