1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. गुणों की खान है काली चाय, जानें सेहत के लिए कैसे वरदान साबित होगी Black Tea

गुणों की खान है काली चाय, जानें सेहत के लिए कैसे वरदान साबित होगी Black Tea

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Jun 24, 2024 07:16 am IST,  Updated : Jun 24, 2024 07:16 am IST

दूध वाली चाय सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। इसलिए आपको अपनी डाइट में ब्लैक टी को शामिल करके देखना चाहिए। काली चाय आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है।

Black Tea- India TV Hindi
Black Tea Image Source : FREEPIK

अगर आप भी एक टी लवर हैं, तो आपको भी काली चाय यानी ब्लैक टी पीने के कुछ कमाल के फायदों के बारे में जान लेना चाहिए। कुछ लोग दूध वाली चाय की जगह काली चाय पीना पसंद करते हैं। दरअसल, काली चाय आपकी सेहत के लिए दूध वाली चाय की तुलना में कहीं ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। आइए जानते हैं कि आपको अपनी डाइट में ब्लैक टी को क्यों शामिल करना चाहिए। 

  • इम्प्रूव करे गट हेल्थ- गट हेल्थ को मजबूत बनाए रखने के लिए ब्लैक टी काफी ज्यादा मददगार साबित हो सकती है। काली चाय में पाए जाने वाले तमाम तत्व आपको पेट से जुड़ी कुछ समस्याओं से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके अलावा ब्लैक टी वेट को कंट्रोल करने में भी मदद करती है।

  • अस्थमा पेशेंट्स के लिए फायदेमंद- अस्थमा पेशेंट्स को अक्सर ब्लैक टी पीने की सलाह दी जाती है। ब्लैक टी हवा की नली को खोलने में कारगर साबित हो सकती है।

  • किडनी स्टोन से करे बचाव- अगर आप किडनी में स्टोन पैदा होने से रोकना चाहते हैं, तो आपको हर रोज ब्लैक टी को पीना शुरू कर देना चाहिए। 

  • कम करे हार्ट अटैक का खतरा- अगर आप रेगुलरली ब्लैक टी का सेवन करते हैं, तो आप हार्ट से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं। 

  • बढ़ाए इम्यूनिटी- कहीं आप भी इम्यूनिटी कमजोर होने की वजह से बार-बार बीमार तो नहीं पड़ जाते हैं? अगर हां, तो आप ब्लैक टी की मदद से अपनी इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं।

  • कम हो सकता है कैंसर का रिस्क- काली चाय का सेवन करने की वजह से ब्रेस्ट कैंसर के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। 

  • स्किन के लिए भी फायदेमंद- ब्लैक टी न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी स्किन के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। ब्लैक टी में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स आपकी स्किन हेल्थ को इम्प्रूव करने में कारगर साबित हो सकते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।