1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. थूक में खून आन इन 4 बीमारियों के हो सकते हैं संकेत, जानें और नजरअंदाज न करें

थूक में खून आन इन 4 बीमारियों के हो सकते हैं संकेत, जानें और नजरअंदाज न करें

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : May 30, 2023 02:30 pm IST,  Updated : May 30, 2023 02:30 pm IST

थूक में खून आने के कारण: थूक में खून आने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। जैसे कि कभी ये कोई इंफेक्शन हो सकता है तो, कभी ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है।

blood in spit- India TV Hindi
blood in spit Image Source : FREEPIK

थूक में खून आने के कारण: थूक में खून आना (blood in spit), कभी आपने इसे नोटिस किया है? नहीं तो आपको इसे नोटिस करना चाहिए क्योंकि इसे नजरअंदाज करना आप पर भारी पड़ सकता है। दरअसल, थूक से खून आने के पीछे कुछ गंभीर कारण हो सकते हैं जिनमें कुछ बीमारियां भी शामिल हैं। तो, कुछ आपकी लापरवाहियां भी हो सकती हैं। तो, आइए जानते हैं उन बीमारियों के बारे में जो कि थूक में खून आने की वजह बन सकते हैं। 

थूक में खून क्यों आता है-Blood in spit causes in hindi

1. जिंजीवाइटिस-Gingivitis

जिंजीवाइटिस, एक ऐसी बीमारी है जिसमें लोगों के मसूड़ों के खून आने लगता है। इसमें मसूड़ों में सूजन आने के साथ ब्लीडिंग होने लगती है। यही खून जब लगातार और ज्यादा आता है तो थूक में मिल जाता है। इसके अलावा  कुछ ओरल इंफेक्शन की स्थिति में भी आप थूक में खून महसूस कर सकते हैं। तो, इस चीज को नजरअंदाज न करें और सीधे अपने डॉक्टर के पास जाएं।

शुगर होगी कंट्रोल बस करें स्वामी रामदेव के बताए ये योग, अपनाएं कुछ एक्सट्रा टिप्स भी

2. ब्रोंकाइटिस- Bronchitis

ब्रोंकाइटिस की बीमारी वाले लोगों में ये स्थिति सामने आ सकती है। दरअसल, सूजन की वजह से कफ में खून आ सकता है और यही थूक में भी नजर आ सकता है। कई बार ये स्थिति तीन हफ्ते तक रह सकती है। दरअसल, खून आना इस बात का संकेत है कि श्वास नली व उसकी शाखाओं में इंफेक्शन बढ़ गया है और तुरंत डॉक्टर को दिखाएं। 

blood in spit causes
Image Source : FREEPIKblood in spit causes

3. निमोनिया-Pneumonia

निमोनिया, फेफड़ों के टिशूज से शुरू होकर बैक्टीरियल इंफेक्शन तक का कारण बन सकता है। ऐसे में आपके थूक में खून आ सकता है। इसे नजरअंदाज न करें क्योंकि ये सीने में दर्द, कफिंग और बढ़ते इंफेक्शन के साथ और बढ़ सकता है। निमोनिया की बीमारी को हल्के में बिलकुल भी न लें और डॉक्टर को दिखाएं।  

World No-Tobacco Day 2023: जहर नहीं, फसल उगाएं! जीवन को खुशहाल बनाएं

4. टीबी की बीमारी-Tuberculosis 

टीबी की बीमारी, खासकर कि फेफड़ों वाले टीबी में थूक में खून आ सकता है। ये स्थिति ऐसी है कि समय के साथ और खराब हो सकती है। दरअसल, ये टीबी का लक्षण भी माना जाता है। इसलिए अगर आपके थूक में खून नजर आए तो, डॉक्टर को दिखाएं और स्थिति को हल्के में न लें। ताकि, ये आप पर भारी न पड़े। तो, कारण चाहे जो भी हो डॉक्टर को दिखाएं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।