1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कैसा भी हो कब्ज साफ कर देगा 1 गिलास छाछ, बवासीर के मरीज इन 3 तरीकों से पिएं

कैसा भी हो कब्ज साफ कर देगा 1 गिलास छाछ, बवासीर के मरीज इन 3 तरीकों से पिएं

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : Mar 13, 2023 05:24 pm IST,  Updated : Mar 13, 2023 05:24 pm IST

बवासीर में छाछ: बवासीर में अक्सर लोगों को रह-रह कर होने वाली कब्ज की समस्या परेशान करती है। ऐसे में छाछ पीना इस समस्या से बचाव में मदद कर सकता है।

buttermilk during piles- India TV Hindi
buttermilk during piles Image Source : FREEPIK

बवासीर में छाछ: बवासीर एक ऐसी बीमारी है जिसमें मल मार्ग में सूजन आ जाती है। साथ ही इस बीमारी में मल सूख जाता है और लगातार कब्ज की समस्या रहती है। इसके अलावा इसमें मलाशय में सूजन की वजह से तेज दर्द होता रहता है और कई बार ज्यादा ब्लीडिंग की वजह से शरीर में खून की कमी भी हो जाती है। ऐसी स्थिति में छाछ पीना आपके लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। बस आपको छाछ (Can we drink buttermilk during piles) में इन चीजों को मिला कर पीना है जिससे इस दिक्कत में आपको आराम महसूस हो। 

बवासीर के मरीजों के लिए छाछ पीने के 3 तरीके-Buttermilk for Piles How to drink 

1. त्रिफला छाछ पिएं-Triphala chhachh

त्रिफला छाछ बवासीर के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद है। दरअसल,  त्रिफला मल में थोक जोड़ने का काम करता है तो छाछ पेट को साफ करने में मददगार है। ये जहां आंतों की गति को तेज करता है वहीं, त्रिफला मल को मुलायम करता है। इस तरह त्रिफला छाछ पीना बवासीर के मरीजों के लिए फायदेमंद हो सकता है। 

इन 3 चीजों में होता है सबसे ज्यादा कैल्शियम, कमजोर हड्डियों वाले लोग जरूर करें इनका सेवन

2. छाछ में मिला कर पिएं इसबगोल-Chhachh with isabgol

छाछ में इसबगोल मिला कर पीने से आप इस समस्या से बाहर आ सकते हैं। जी हां, इसबगोल असल में एक लैक्सटिव की तरह काम करता है जो कि बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है। जब आप इसे छाछ में मिला कर पीते हैं तो ये हाइड्रेशन बढ़ाता है जिससे पेट साफ करने में मदद मिलती है। 

buttermilk_benefits
Image Source : FREEPIKbuttermilk_benefits

कहीं कबूतर ही तो नहीं हैं इन बीमारियों का कारण? आस पास इकट्ठा होते ही हो जाएं सावधान

3. पुदीना छाछ-Pudina Chach

पुदीना छाछ कब्ज की समस्या को तेजी से कम करने में मदद कर सकता है। ये बॉवेल मूवमेंट को तेज करता है और मल में थोक जोड़कर इसे मुलायम बनाने का काम करता है। साथ ही ये शरीर में कमजोरी को दूर करता है, पेट को ठंडा करने का भी काम करता है। इससे बवासीर की जलन और दर्द में कमी आती है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।