1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दिल्ली में डेंगू के 277 मामले दर्ज, शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण, तो तुरंत करवाएं जांच

दिल्ली में डेंगू के 277 मामले दर्ज, शरीर में दिख रहे हैं ये लक्षण, तो तुरंत करवाएं जांच

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 01, 2025 04:01 pm IST,  Updated : Aug 01, 2025 04:01 pm IST

क्या आप जानते हैं कि पिछले साल डेंगू की वजह से दिल्ली में 11 लोगों की मौत हो गई थी? आइए इस घातक बीमारी के कुछ लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

डेंगू के लक्षणों से सावधान- India TV Hindi
डेंगू के लक्षणों से सावधान Image Source : FREEPIK

बरसाती मौसम में डेंगू के मामले बढ़ जाते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस बार राजधानी दिल्ली में डेंगू के 277 मामले दर्ज किए गए हैं। मलेरिया की बात की जाए तो 124 मामले और चिकनगुनिया के 18 मामले दर्ज किए गए हैं। आपको याद दिला दें कि पिछले साल डेंगू के कारण 11 लोगों की मौत हो गई थी। इसका मतलब ये है कि आपको डेंगू के लक्षणों को हल्के में नहीं लेना है वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं।

डेंगू के लक्षण क्या हैं?

अगर आपको 2 दिनों से ज्यादा तेज बुखार रहता है, तो हो सकता है कि आपको डेंगू हो गया हो। सिर में तेज दर्द या फिर आंखों के पीछे महसूस होने वाला तेज दर्द भी डेंगू की तरफ इशारा कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पेट दर्द, मतली और उल्टी की समस्या भी डेंगू का संकेत हो सकती है।

न करें नजरअंदाज करने की गलती

तेज बुखार की वजह से मांसपेशियों में दर्द महसूस होना या फिर जॉइंट पेन की समस्या, इस तरह के लक्षणों को मामूली समझने की गलती न करें क्योंकि डेंगू के दौरान भी ये लक्षण दिखाई दे सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डेंगू की वजह से आपको बहुत ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। त्वचा पर लाल रंग के चकत्ते, खांसी, सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण महसूस होने पर आपको सावधान हो जाना चाहिए।

जरूरी है चेकअप करवाना

क्या आपको ये सभी लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं? अगर हां, तो आपको डेंगू होने का खतरा काफी हद तक बढ़ सकता है इसलिए आपको बिना देरी किए अपना चेकअप करवा लेना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जितनी जल्दी डेंगू को डिटेक्ट कर इसका ट्रीटमेंट शुरू किया जाएगा, आपकी सेहत को उतना ही कम नुकसान पहुंचेगा।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।