1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. नसों से शुगर को निचोड़ देता है ये मसाला, इंसुलिन प्रोडक्शन को तेजी से बढ़ाता है; डायबिटीज में ऐसे करें इस्तेमाल?

नसों से शुगर को निचोड़ देता है ये मसाला, इंसुलिन प्रोडक्शन को तेजी से बढ़ाता है; डायबिटीज में ऐसे करें इस्तेमाल?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 09, 2024 08:30 am IST,  Updated : Jun 09, 2024 08:30 am IST

डायबिटीज एक प्रकार का मेटाबोलिक सिंड्रोम है जिसमें शरीर में शुगर पचाने की गति कम हो जाती या शरीर इंसुलिन के प्रति उस प्रकार से रिएक्ट नहीं कर पाता है। ऐसे में चक्र फूल का सेवन इस काम में थोड़ी मदद कर सकता है।

चक्र फूल के फायदे - India TV Hindi
चक्र फूल के फायदे Image Source : SOCIAL

डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिससे दुनियाभर में लाखों लोग परेशान हैं। ये असल में एक मेटाबोलिक सिंड्रोम है जिसमें शरीर शुगर पचाना बंद कर देता है और इस तरह से जो भी आप खाते हैं, उससे निकलने वाला शुगर एंनर्जी के रूप में कंवर्ट होने की जगह सीधे खून में जाकर मिल जाता है। फिर ये शरीर के दूसरे अंगों को धीमे-धीमे प्रभावित करता है और समय के साथ ये कई बीमारियों का कारण बन जाता है। ऐसे में सबसे जरूरी है शुगर पचाने की गति को तेज करना जिस काम में चक्र फूल आपकी मदद कर सकता है। तो, आइए जानते हैं डायबिटीज  में चक्रफूल के फायदे।

डायबिटीज में चक्रफूल कैसे फायदेमंद है?

डायबिटीज में चक्रफूल कई कारणों से फायदेमंद है। जिसमें से सबसे बड़ा कारण है इसमें पाया जाने वाला एनेथोल कंपाउंड (anethole compound) जो कि बेहद कारगर तरीके से काम करता है। ये कार्बोहाइड्रेट को पचाने और इसके शुगर कंपाउंड के मेटाबोलिज्म को तेज करने में मददगार है। इसके अलावा ये खून में ग्लूकोज के लेवल को कंट्रोल करने में मददगार है। 

आंतों में सूजन होने पर इन 3 चीजों का सेवन कर दें बंद, नहीं तो बढ़ सकती है परेशानी

इंसुलिन प्रोडक्शन को बढ़ाता है

चक्रफूल का सेवन इंसुलिन बढ़ाने में मदद करता है। ये शुगर पचाने में तेजी लाता है और इंसुलिन के प्रति शरीर की रिएक्टिविटी को भी बढ़ाता है। इससे शुगर तेजी से पचता है और आप इसके कई लक्षणों से बचे रह सकते हैं। तो, इन तमाम कारणों से आपको डायबिटीज में चक्रफूल का सेवन करना चाहिए।

डायबिटीज में कैसे करें चक्रफूल का सेवन

डायबिटीज में आप चक्रफूल का सेवन कई प्रकार से कर सकते हैं। लेकिन, सबसे कारगर तरीका है कि आप रोजना सुबह अपनी चाय में चक्रफूल को शामिल करें। कोशिश करें कि इसे अपनी दूध वाली चाय में नहीं बल्कि, लेमन टी में शामिल करें। इसके अलावा आप चक्रफूल को कूटकर और इसे पानी में उबालकर इसका सेवन कर सकते हैं। ये भी डायबिटीज में कारगर तरीके से काम करता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।