1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल को कम करने में ये ड्रिंक्स हैं बेहद असरदार, इन बीमारियों से भी रहेंगे दूर

Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल को कम करने में ये ड्रिंक्स हैं बेहद असरदार, इन बीमारियों से भी रहेंगे दूर

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Sep 04, 2022 03:15 pm IST,  Updated : Sep 04, 2022 09:15 pm IST

Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित रखने के लिए डाइट में शामिल करें ये हेल्दी ड्रिंक्स। इन जूस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

Cholesterol- India TV Hindi
Cholesterol Image Source : INDIA TV

Highlights

  • कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर में कई तरह की बीमारियां हो रही हैं।
  • ओट मिल्क कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है।
  • ग्रीन टी पीने से हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है।

Cholesterol: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से शरीर में कई तरह की बीमारियां पैदा हो जाती हैं। आजकल की अनहेल्दी लाइफ स्टाइल और फूड हैबिट्स के कारण लोग का कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगा है। ऑइली और मसालेदार फूड्स ज़्यादा खाने की वजह से शरीर मे फैट जमा होने लगता है और ब्लड वेसेल्स में ब्लॉकेज बढ़ने लगती है। ऐसे में हाई बीपी, हार्ट अटैक और तमाम कोरोनरी डिजीज का खतरा बढ़ सकता है। इन कुछ नेचुरल ड्रिक्स ककी मदद से कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल कर सकते हैं। 

ओट्स ड्रिंक का करें सेवन 

ओट कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है। इसमें बीटा ग्लूटन होता है, जो कॉलेस्ट्रोल के लेवल को कम करने में मदद करता है। इससे धमनियों में मौजूद ब्लॉकेज दूर हो जाता है। अगर आप हर दिन एक ग्लास ओट्स ड्रिंक पिएंगे तो ये आपकी जरूरत के हिसाब से काफी होगा।

Cholesterol
Image Source : FREEPIKCholesterol

बेरीज वाली स्मूदी

बेरीज में एंटी ऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को मेंटेन रखने में मदद करते हैं। इसे रोज़ाना खाने से आपकी सेहत में काफी सुधार होगा। ब्लूबेरीज, ब्लैकबेरीज और स्ट्रॉबेरी को अपनी रोज़ाना की डाइट में शामिल करें। इनमें फाइबर भरपूर मात्रा पाई जाती है जो कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते है। बेरीज की मदद से स्मूदी तैयार करें और नियमित तौर पर इनका सेवन करें।

Pre-Diabetes: डायबिटीज से पहले लोग होते हैं प्री-डायबिटीज का शिकार, इन लक्षणों को पहचान कर ऐसे करें अपना बचाव

Cholesterol
Image Source : FREEPIKCholesterol

टमाटर का जूस 

टमाटर में लाइकोपीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने की ताकत रखता है। इसके अलावा इस सब्जी में नायसिन और फाइबर भी होता है जो हमारे अंदर फैट को घटाने में मदद करता है।

Cholesterol
Image Source : FREEPIKCholesterol

ग्रीन टी है बेहद फायदेमंद 

ग्रीन टी पीना सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटी ऑक्सिडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में बेहद असरदार हैं। इससे हार्ट अटैक का खतरा काफी कम हो जाता है और अनचाहा वजन भी घटने लगता है। आप एक दिन में 2 से 3 कप ग्रीन टी पी सकते हैं।

Cholesterol
Image Source : FREEPIKCholesterol

सोया मिल्क है असरदार 

आप रेगुलर फैट क्रीम दूध की जगह पर सोया मिल्क पिएं। क्योंकि इसमें सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत कम होती है। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें। 

ये भी पढ़ें - 

Tips To Stay Fit: ‘वर्क फ्रॉम होम’ ने आपको भी बना दिया है आलसी? घर पर ही ऐसे करें अपनी फिटनेस को मेंटेन

Diabetes: शुगर फ्री में होता है कितना शुगर, क्या इसके ज्यादा इस्तेमाल से सेहत बिगड़ सकती है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।