1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रोज सुबह सुबह खाली पेट करें मेथी दाने का सेवन, मिलेंगे ये कमाल के फायदे

रोज सुबह सुबह खाली पेट करें मेथी दाने का सेवन, मिलेंगे ये कमाल के फायदे

 Written By: Ritu Raj
 Published : Apr 16, 2026 06:30 am IST,  Updated : Apr 16, 2026 06:30 am IST

मेथी दाना भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है जो न केवल खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि औषधीय गुणों की खान भी माना जाता है। अगर आप सुबह खाली पेट इसका सेवन करते हैं तो इसके फायदे और भी बढ़ जाते हैं। चलिए जानते हैं इसके हेल्थ बेनिफिट्स।

रोज सुबह सुबह खाली पेट मेथी दाना खाने के फायदे- India TV Hindi
रोज सुबह सुबह खाली पेट मेथी दाना खाने के फायदे Image Source : FREEPIK

मेथी दाने का इस्तेमाल अमुमन हर भारतीय रसोई में किया जाता है। इसका स्वाद थोड़ा कड़ना होता है लेकिन अपनी औषधि गुणों की वजह से ये काफी लोकप्रिय है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से कई तरह के फायदे मिलते हैं। खासकर सुबह इसका सेवन करना फायदे को और भी बढ़ा देता है। मेथी का छोटा सा दाना पोषक तत्वों का पावरहाउस है। इसमें विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर का बेहतरीन मिश्रण होता है। ऐसे में यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि सुबह खाली पेट मेथी दाने का सेवन करने से क्या क्या फायदे मिल सकते हैं। 

1. ब्लड शुगर कंट्रोल 

मेथी में गैलेक्टोमैनन नामक फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। यह इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाने में मदद करता है, जिससे डायबिटीज के मरीजों को बहुत फायदा मिलता है।

2. वजन घटाने में मददगार
सुबह खाली पेट मेथी का पानी पीने से पेट लंबे समय तक भरा रहता है। इसमें मौजूद फाइबर आपकी भूख को कंट्रोल करता है, जिससे आप फालतू कैलोरी लेने से बच जाते हैं और वजन कम करना आसान हो जाता है।

3. पाचन तंत्र के लिए वरदान
अगर आपको कब्ज या एसिडिटी की समस्या रहती है, तो मेथी दाना आपके लिए रामबाण है। यह पाचन प्रक्रिया को सुधारता है और पेट की सूजन को कम करने में मदद करता है।

4. कोलेस्ट्रॉल और दिल की सेहत
मेथी दाना शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) के स्तर को कम करता है। इसमें मौजूद पोटेशियम सोडियम के प्रभाव को नियंत्रित करता है, जिससे ब्लड प्रेशर और दिल की धड़कन सामान्य रहती है।

सेवन करने का सही तरीका
एक चम्मच मेथी दाना एक गिलास पानी में रात भर भिगोकर रख दें। फिर सुबह इससे मेथी दाने को निकालें और चबाकर खाएं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।