1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रात को पानी में भिगो दें ये पीले बीज, सुबह उठकर करें सेवन; शुगर सहित ये बीमारियां होंगी कंट्रोल

रात को पानी में भिगो दें ये पीले बीज, सुबह उठकर करें सेवन; शुगर सहित ये बीमारियां होंगी कंट्रोल

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 14, 2024 11:47 pm IST,  Updated : Mar 14, 2024 11:48 pm IST

मेथी दाना के सेवन से आप अपना शुगर लेवल कंट्रोल में कर सकते हैं,चलिए हम आपको बताते हैं इसके मरीजों को मेथी दाना का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए।

 fenugreek seeds Benefits - India TV Hindi
fenugreek seeds Benefits Image Source : SOCIAL

खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण लोग ब्लड शुगर का शिकार हो रहे हैं।  एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में 10 में से 4 लोग डायबिटीज से परेशान हैं। डाइबिटीज समस्या लाइफ स्टाइल से जुड़ी एक बीमारी है जिसका कोई स्थाई इलाज़ नहीं है। इसे बस कंट्रोल किया जा सकता है। डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर लेवल हमेशा कंट्रोल में रखना चाहिए वरना उन्हें उस वजह से और कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। ऐसे में इसे कंट्रोल करने के लिए देव के अलावा आप घरेलू नुस्खे भी आज़मा सकते हैं। बाबा रामदेव के अनुसार मेथी दाना के सेवन से आप अपना शुगर लेवल कंट्रोल में कर सकते हैं,चलिए हम आपको बताते हैं इसके मरीजों को मेथी दाना का इस्तेमाल कैसे करना चाहिए।

कैसे कारगर है मेथी दाना?

मेथी में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर में कार्बोहाइड्रेट के एब्सोर्ब कर शुगर के लेवल को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। साथ ही मेथी शरीर में इंसुलिन की मात्रा को बढ़ाता है इसलिए शुगर के मरीजों को इसका सेवन करना चाहिए। मेथी का पानी टाइप-2 डायबिटीज को कंट्रोल करने में फायदेमंद है।

सावधान! अंडे खाने के तुरंत बाद इन चीज़ों का सेवन है खतरनाक, होते हैं ये साइड इफेक्ट्स

इन परेशानियों में भी है कारगर

मेथी स्लो मेटाबॉलिज़्म को तेजी से बढ़ाता है जिससे लोग अपना वजन तेजी से काम कर पाते हैं। मेथी का पानी पीने से एसिडिटी और कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। अगर आपको अल्सर की समस्या है तो मेथी पेट के अल्सर से भी छुटकारा दिलाता है। पेट की पथरी से परेशान लोगों के लिए यह संजीवनी बूटी सामान है, मेथी की चाय पीने से पथरी की समस्या को दूर रखने में मदद करता है।

खीरा खाने के बाद पानी पीने वाले हो जाएं सावधान! शरीर में हो सकती हैं ये परेशानियां

कैसे करें इस्तेमाल?

मेथी दाने को रात में आधे गिलास पानी में भिगो दें। सुबह उठकर सबसे पहले इस पानी को पी जाएं और उसके बाद मेथी डेन को चबाकर खा जाएँ। कुछ ही दिनों आपको इससे काफी फायदा होगा।

महिलाओं के लिए क्यों ज़रूरी है विटामिन सी? जानें, किन चीज़ों में पाया जाता है सबसे ज़्यादा?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।