1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इस तरह करें गुनगुने पानी के साथ गुड़ का सेवन, दूर रहेंगी गैस सहित ये बीमारियां

इस तरह करें गुनगुने पानी के साथ गुड़ का सेवन, दूर रहेंगी गैस सहित ये बीमारियां

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Feb 27, 2022 07:10 am IST,  Updated : Feb 27, 2022 10:36 am IST

ज्यादातर लोगों को कब्ज की समस्या रहती है ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट गुड़ के साथ गर्म पानी पीएं तो इस समस्या में जल्द से जल्द राहत मिल जाएगी।

 jaggery with warm water- India TV Hindi
jaggery with warm water Image Source : FREEPIK

Highlights

  • गुड़ में कई तरह के पोष्क तत्व पाए जाते हैं।
  • इसके अलावा गुड़ में आयरन भी मौजूद होता है।

गुड़ खाना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। सबसे खास बात यह है कि आप इसका प्रयोग कई तरीकों से कर सकते हैं। कुछ लोग तो इसे रोटी, पराठा आदि के साथ खाते हैं तो वहीं कुछ लोग खाना खाने के बाद मीठे के नाम पर गुड़ का सेवन करते हैं। इसके अलावा कुछ लोग गुड़ की चाय पीना भी बहुत पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की गुड़ का सेवन सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ करेंगे तो इससे सेहत को कई लाभ होते हैं। आइए जानते हैं सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ गुड़ खाने से शरीर को क्या क्या फायदे होते हैं साथ ही जानिए किस तरह से इसका सेवन करें। 

बता दें कि गुड़ में कई तरह के पोष्क तत्व पाए जाते हैं, जोकि शरीर को किसी न किसी तरह लाभ पहुंचाते हैं। इसके अलावा गुड़ में आयरन भी मौजूद होता है, जो शरीर में खून की कमी दूर करने में मदद करता है। 

चंद दिनों में वजन घटा देगी छाछ, बीपी भी रहेगा कंट्रोल लेकिन ये लोग भूलकर भी ना पिएं

वजन कम करने में कारगर

आजकल अधिकतर लोग बढ़े वजन से परेशान हैं। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो ऐसे में आप गुड़ के साथ गुनगुने पानी का सेवन कर सकते हैं। इससे मोटापे की समस्या जल्द खत्म हो जाएगी। इसमें मौजूद पोष्क तत्व शरीर में एनर्जी  के साथ फैट को बर्न करने का भी काम करते हैं। 

पेट से संबंधी परेशानी होगी दूर

ज्यादातर लोगों को कब्ज की समस्या रहती है ऐसे में अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट गुड़ के साथ गर्म पानी पीएं तो इस समस्या में जल्द से जल्द राहत मिल जाएगी। यदि आप एसिडिटी की समस्या से भी परेशान रहते हैं, तो गर्म पानी के साथ गुड़ मिलाकर पी सकते हैं। इससे आपको काफी लाभ मिलेगा। 

नींद ना आने की समस्या करेगा दूर 

कुछ लोगों को रात में नींद न आने की समस्या रहती है। खासकर, उनलोगों में ये समस्या अधिक देखने को मिलती है जो तनाव से ग्रसित होते हैं। ऐसे में आप रोजाना सुबह खाली पेट गुड़ के साथ गर्म पानी का सेवन कर सकते हैं। ये तनाव को कम कर नींद ना आने की समस्या में राहत दिलाएगा।

एवोकाडो में है कई बीमारियों से लड़ने की ताकत, डायबिटीज से लेकर कैंसर तक में दिलाता है राहत

 गुड़ वाला पानी बनाने की विधि 

  •  गुड़ वाला पानी बनाने के लिए सबसे पहले  एक गिलास गर्म पानी लें।
  • उसके बाद इसमें एक टुकड़ा गुड़ डालकर अच्छी तरह से मिला दें। 
  • अब इस ड्रिंक को सुबह खाली पेट पिएं।

 नियमित रूप से इसका सेवन करने से कुछ ही महीनों में असर दिखने लगेगा। अगर आप पानी में गुड़ मिलाकर नहीं पीना चाहते हैं, तो ऐसे में आप पहले गुड़ खाकर भी पानी पी सकते हैं।  सुबह के समय पीने से पेट भी साफ होगा। इसके अलावा आप गुड़ की चिक्की, गुड़ वाली खीर, हलवा, जैसी चीजें भी खा सकते हैं। 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

कैसे पाएं फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा? जानिए इसके लक्षण और घरेलू नूस्खे 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।