1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीजों के लिए लौकी का सेवन है फायदेमंद, ब्लड शुगर करता है तेजी से कंट्रोल, जानें कैसे करें इस्तेमाल?

डायबिटीज के मरीजों के लिए लौकी का सेवन है फायदेमंद, ब्लड शुगर करता है तेजी से कंट्रोल, जानें कैसे करें इस्तेमाल?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 03, 2024 06:30 am IST,  Updated : Dec 03, 2024 06:30 am IST

डायबिटीज में लौकी का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद है। ये पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाता है और फिर पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है। तो, आइए जानते हैं डायबिटीज में लौकी का चोखा खाने के फायदे।

sugar me lauki ke fayde in hindi- India TV Hindi
sugar me lauki ke fayde in hindi Image Source : SOCIAL

डायबिटीज में डाइट को संतुलित रखना बेहद जरूरी होता है। कोशिश करना चाहिए कि लो ग्लाइसेमिक इंडैक्स वाली चीजों को खाएं जिससे शुगर स्पाइक न हो। साथ ही उन फूड्स का सेवन करें जो कि फाइबर और रफेज से भरपूर है। इसके अलावा कोशिश करें कि मेटाबोलिक रेट बढ़ाने वाली चीजों को खाएं। ऐसी ही एक चीज है लौकी। लौकी का सेवन आपके शरीर में मेटाबोलिक रेट को बढ़ाने में मददगार है। इसके अलावा इसका फाइबर और रफेज पाचन क्रिया को तेज करता है और ग्लूकोज ते प्रोडक्शन को कंट्रोल करता है। पर आपको लौकी ऐसे खाना चाहिए कि शरीर को इससे ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले

डायबिटीज में लौकी खाने के फायदे:

  • तेजी से पचाता है शुगर: लौकी शुगर पचाने की गति को तेज करता है और पाचन क्रिया में तेजी लाता है। इसके अलावा ये इंसुलिन के प्रोडक्शन को  बढ़ा देता है जिससे शुगर अपने आप तेजी से पचने लगता है। इसके अलावा लौकी लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला है जो कि आसानी से पच जाता है। 

  • फास्टिंग ग्लूकोज भी रहेगा कंट्रोल: लौकी फास्टिंग ग्लूकोज को कंट्रोल करने में मदद करता है। फास्टिंग ग्लूकोज का एक बड़ा कारण लंबे समय तक रहने वाला कब्ज भी है जिसकी वजह से शुगर कंट्रोल करने में दिक्कत होती है। तो, जब आप लौकी का चोखा खाते हैं तो ये कब्ज की समस्या को कम करने में मदद करता है और फास्टिंग शुगर को कम करने में मदद करता है। तो, इन तमाम कारणों से डायबिटीज में लोगों को लौकी का चोखा खाना चाहिए।

कैसे करें इस्तेमाल

डायबिटीज के मरीजों को लौकी ऐसे खाना चाहिए कि इसके फाइबर और रफेज का नुकसान न हो। इसके अलावा लौकी का सेवन ऐसे करें कि इसमें पाए जाने वाला पानी का नुकसान न हो। जैसे डायबिटीज में आप लौकी का सेवन कई तरीकों से कर सकते हैं। आप इसका चोखा, सुप, जूस या फिर सब्जी के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप इसका पराठा भी खा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।