1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इम्युनिटी बढ़ानी है तो करें इन 5 फलों का सेवन, मिलेगी बीमारियों से लड़ने की ताकत

इम्युनिटी बढ़ानी है तो करें इन 5 फलों का सेवन, मिलेगी बीमारियों से लड़ने की ताकत

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 28, 2021 09:29 pm IST,  Updated : May 28, 2021 09:30 pm IST

देश भर में कोरोना की दूसरी लहर के बीच सबसे ज्यादा जरूरी है खुद की इम्यूनिटी को बेहतर रखना। क्योंकि शरीर के अंदर रोगप्रतिरोधक क्षमताएं बनी रहेंगी तो हमें किसी भी बीमारी से लड़ने की शक्ति मिलती रहेगी।

Immunity booster fruits- India TV Hindi
इम्युनिटी बढ़ानी है तो करें इन 5 फलों का सेवन, मिलेगी बीमारियों से लड़ने की ताकत Image Source : INSTAGRAM/OKSSANAA_VLADIMIROVNA

देश भर में कोरोना की दूसरी लहर के बीच सबसे ज्यादा जरूरी है खुद की इम्यूनिटी को बेहतर रखना। क्योंकि शरीर के अंदर रोगप्रतिरोधक क्षमताएं बनी रहेंगी तो हमें किसी भी बीमारी से लड़ने की शक्ति मिलती रहेगी। अगर हमारे शरीर का इम्यून सिस्टम मजबूत होगा तो वो शरीर को किसी भी बीमारी की चपेट में आने से बचा सकेगा। इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के लिए जरूरी है खानपान का ध्यान रखना। आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे में बताएंगे जिन्हें खाकर आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। ये वो फल हैं जिसमें विटामिन सी मौजूद है। विटामिन सी वाले फल इम्यूनिटी बूस्ट करने का काम करते हैं। इसलिए ऐसे फलों का सेवन जरूर करें जिसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में मौजूद हो। विटामिन सी से युक्त ये फल आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। 

अमरूद
Image Source : INSTAGRAM/KITCHEN_JOURNEY_26अमरूद 

अमरूद 

अमरूद कई पौष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। खास बात है कि इसमें मौजूद विटामिन सी की मात्रा संतरे से भी ज्यादा होती है। रोजाना एक अमरूद खाने से आपके शरीर में कभी विटामिन सी के अलावा अन्य पोषक तत्वों की कमी नहीं हो पाएगी। इस बात का ध्यान रखें कि इसे खाने से पहले अच्छे से पानी से धो लें। 

कीवी
Image Source : INSTAGRAM/PFZINHOKIDSकीवी 

कीवी 
कीवी पोषक तत्वों से भरा फल है। अगर आप रोजाना एक कीवी का सेवन करेंगे तो वो आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करने का काम करेगा। एक कीवी में करीब 84 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। इसके अलावा इसमें विटामिन के भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है।

पपीता
पपीता में भी विटामिन सी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। अगर आप रोजाना एक कप पपीता खाएंगे तो वो उससे आपको 88 मिलीग्राम पोषक तत्व मिलेंगे। इसलिए पपीता का सेवन करना भी कोरोना से बचने में आपकी मदद करेगा।

अनानास 
अनानास में भी विटामिन सी होता है। कई और विटामिन्स के अलावा इसमें मैंगनीज भी होता है। मैंगनीज बहुत कम फलों में पाया जाता है। ये शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने के अलावा हड्डियों को मजबूती भी देता है। इसके अलावा पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाने का काम भी करता है।

स्ट्रॉबेरी
Image Source : INSTAGRAM/OKSSANAA_VLADIMIROVNAस्ट्रॉबेरी

स्ट्रॉबेरी
स्ट्रॉबेरी एंटीऑक्सिडेंट का अच्छा स्त्रोत है। इसमें विटामिन सी के अलावा कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। रोजाना करीब एक कप स्ट्रॉबेरी खाने से आपको 100 मिलीग्राम विटामिन सी मिलेगा। इसलिए रोजाना इसका सेवन करना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।