1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह खाली पेट धनिया या जीरा पानी किसे पीने से सेहत को मिलते हैं ज़्यादा फायदे?

सुबह खाली पेट धनिया या जीरा पानी किसे पीने से सेहत को मिलते हैं ज़्यादा फायदे?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Aug 10, 2025 07:47 am IST,  Updated : Aug 10, 2025 10:01 am IST

जीरा पानी या धनिया के बीज का पानी सेहत के लिए क्या ज़्यादा फायदेमंद है? सुबह के समय इन दोनों में से कौन सा पानी आपको पीना चाहिए, चलिए हम आपको बताते हैं।

सुबह धनिया या जीरा पानी किसे पीने से मिलते हैं फायदे - India TV Hindi
सुबह धनिया या जीरा पानी किसे पीने से मिलते हैं फायदे Image Source : SORA AI

धनिया और जीरा इन दोनों मसालों का इस्तेमाल भारतीय रसोईघर में सदियों से किया जा रहा है। इनके बिना दाल और सब्जी का स्वाद फीका लगता है। ये मसाले सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद हैं। इनका इस्तेमाल कई औषधीय गुणों के लिए भी किया जाता है। जब बात सुबह खाली पेट इनका पानी पीने की आती है, तो दोनों ही मसाले वजन कम करने से लेकर स्किन को बेहतर बनाने और पाचन को दुरुस्त करने में मदद करते हैं। लेकिन, अक्सर लोगों का यह सवाल होता है कि इन दोनों में सेहत के लिए क्या ज़्यादा फायदेमंद है तो चलिए हम आपको बताते हैं

धनिया पानी पीने के फायदे:

धनिया पानी शरीर को डिटॉक्स करने, एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी गुणों के कारण स्किन को ग्लोइंग बनाएं और पेट की चर्बी कम करने में भी फायदेमंद है। यह ब्लड शुगर को भी नियंत्रित करता है।

जीरा पानी पीने के फायदे:

जीरा पानी पीने से मेटाबॉलिज्म फ़ास्ट होता है जिससे वजन कम करने में मदद मिलती है। इसमें फाइबर होता है, जो पेट से जुड़ी कई परेशानियों को दूर करता है।यह पानी  गैस, एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत देता है। यह बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल करता है

कौन सा है ज़्यादा फायदेमंद?

वेट लॉस के लिए जीरा और धनिया दोनों ही पानी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। लेकिन, अगर आपको गैस या एसिडिटी की समस्या ज़्यादा होती है तब जीरा पानी आपके लिए बेहतर है। यह पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में ज्यादा असरदार है। वहीं, धनिया पानी शरीर को डिटॉक्स करता है और त्वचा को बेहतर बनाना है।

दोनों का मिश्रण भी है फायदेमंद:

वजन कम करने के लिए इन दोनों मसलों का मिश्रण भी काफी फायदेमंद है। एक गिलास पानी में आधा चम्मच धनिया और आधा चम्मच जीरा रात भर भिगोकर रख दें और सुबह खाली पेट पी लें। यह ड्रिंक वजन कम करने, पाचन क्रिया को सुधारने में बहुत असरदार है। 

Disclaimer: (इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।