1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कोरोना वायरस 1 अप्रैल लेटेस्ट हेल्थ अपडेट्स: देश में लगातार बढ़ रहे हैं इस महामारी के मामले, जानें इसके बारे में सबकुछ

कोरोना वायरस 1 अप्रैल लेटेस्ट हेल्थ अपडेट्स: देश में लगातार बढ़ रहे हैं इस महामारी के मामले, जानें इसके बारे में सबकुछ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Updated : Apr 01, 2020 10:28 am IST

कोरोना वायरस देश में तेजी से मामले बढ़ते जा रहे हैं। जानें कोविड-19 के बारे में हर एक जानकारी।

Coronavirus- India TV Hindi
Coronavirus Image Source : PTI

कोरोना वायरस का लगातार प्रकोप बढ़ता जा रहा है। 31 मार्च को अचानक देश में कोरोना वायरस के मामले बढ़ गए।  पिछले 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 146 नए मामले सामने आए हैं। अब देश में कोरोना वायरस के संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 1397 हो गई है। अबतक देश में इस बीमारी की वजह से 35 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अभी तक 124 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक भी हो चुके हैं।

 

Coronavirus April 1 latest HEALTH Updates

Auto Refresh
Refresh
  • 4:52 PM (IST)
    Posted by Shivanisingh
    खांसी, छींक से आठ मीटर तक जा सकता है कोरोना वायरस, घंटों तक रह सकता है हवा में
     
    कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और ‘अमेरिका रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र’ (सीडीसी) के सामाजिक दूरी के मौजूदा दिशानिर्देश पर्याप्त नहीं हैं और खांसी या छींकने से यह वायरस आठ मीटर दूर तक जा सकता है।
     
    ‘जर्नल ऑफ द अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन’ में प्रकाशित अनुसंधान के अनुसार डब्ल्यूएचओ तथा सीडीसी ने इस समय जो दिशानिर्देश जारी किये हैं वे खांसी, छींक या श्वसन प्रक्रिया से बनने वाले ‘गैस क्लाउड’ के 1930 के दशक के पुराने पड़ चुके मॉडलों पर आधारित हैं। 
     
    अध्ययनकर्ता एमआईटी की एसोसिएट प्रोफेसर लीडिया बूरूइबा ने आगाह किया कि खांसी या छींक की वजह से निकलने वाली सुक्ष्म बूंदें 23 से 27 फुट या 7-8 मीटर तक जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि मौजूदा दिशानिर्देश बूंदों के आकार की अति सामान्यकृत अवधारणाओं पर आधारित है और इस घातक रोग के खिलाफ प्रस्तावित उपायों के प्रभावों को सीमित कर सकते हैं। 
  • 12:43 PM (IST)
    Posted by Shivanisingh

    आंवला, संतरा, किवी जैसे फलों में विटामिन सी होता है इससे इम्यूनिटी बढ़ती है। क्या ये कोरोना से बचा सकता है?
    डॉक्टर शिखा वर्मा कहती हैं कि आंवला में विटामिन सी  अन्य फलों से कई गुना अधिक पाई जाती हैं।। इसका इस्तेमाल हजारों सालों से किया जा रहा हैं। आप इसका सेवन करके अपनी इम्यूनिटी बढ़ा सकते हैं। वहीं आंवला से तुलना करके हुए अन्य फलों की बात करें तो उनमें तो कम विटामिन सी होती है। 

  • 12:43 PM (IST)
    Posted by Shivanisingh

    क्या तुलसी लहसुन आदि एंटी वायरल है तो ये कोरोना से बचा सकतें है? 
    डॉक्टर शिखा शर्मा के अनुसार हां लहसुन का सेवन बहुत ही जरूरी है। इसे आप सब्जी, सूप आदि में खा सकते हैं। इसके साथ ही तुलसी का काढ़ा बना सकते हैं इसमें गुड़ और काली मिर्च भी डालें। 

  • 12:42 PM (IST)
    Posted by Shivanisingh

    क्या दूध के साथ च्यवनप्राश लेने से इम्यूनिटी होती है मजबूत?
    डॉक्टर शिखा कहती हैं कि यह बहुत ही अच्छी चीज है। इसका सेवन जरूर करना चाहिए। इसके अलावा जो दूध नहीं ले पाते हैं वो पानी के साथ एक चम्मच च्यवनप्राश ले सकते हैं। इसके अलावा आप लौंग और शहद रोज खाएं। साथ ही तांबे के बर्तन से पानी पिएं। 

  • 12:41 PM (IST)
    Posted by Shivanisingh

    इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए डाइट प्लान
    इरा त्रिवेदी कहती हैं कि मैं रोजाना गिलोय का जूस पीती हूं। इसके लिए मैं गिलोय को पानी में उबाल कर जूस बनाती हूं। इसके अलावा विटामिन सी से भरपूर आंवला खाएं जिसे एंटीऑक्सीडेंट माना जाता है। भारतीय मसाले ऐसे होते है जो आपकी इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं। इसके अलावा आप संतरे का जूस, कच्ची हल्दी या फिर हल्दी वाला दूध के साथ एक चुटकी काली-काली मिर्च डालकर पी सकते हैं।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।