1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डॉक्टर्स से जानें आखिर 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान घर पर रहना क्यों है जरूरी?

डॉक्टर्स से जानें आखिर 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान घर पर रहना क्यों है जरूरी?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 25, 2020 03:05 pm IST,  Updated : Mar 25, 2020 03:08 pm IST

इंडिया टीवी के खास शो में कई डॉक्टरों ने बताया आखिर 21 दिन का लॉकडाउन क्यों जरूरी है?

Lockdown corona- India TV Hindi
Lockdown corona

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए पीएम मोदी ने 21 दिन के लिए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया है। इसके साथ ही देशवासियों से अपील की आप घर पर ही रहें। दिससे आप इस कोरोना वायरस की चैन को तोड़ सके। 21 दिन का लॉकडाउन आते ही  हर किसी के दिमाग में सवाल आने लगा है कि आखिर 21 दिन का ही क्यों किया गया। 

इंडिया टीवी के खास शो में कई डॉक्टरों से इस बारे में बात और बताया कि आखिर ये क्यों है जरूरी?। 

डॉक्टर विकास मौर्या इस बारे में कहते है कि अगर आप लॉकडाउन का पूरा पालन कर रहे है। इसके साथ ही हाथों को समय-समय पर धो रहे है। वैसे तो बाहर निकलना ही नहीं है लेकिन बहुत ही जरूरी है तो घर आते ही सबसे पहले हैंडवॉश करें।

कोरोना वायरस से कितना अलग है हंता वायरस, जानिए कैसे फैलता है ये

डॉक्टर विकास ने आगे कहा, 'वैसे तो कोरोना वायरस के लिए आइसोलेशन 14 दिन का होता है। वहीं अगर आप इससे संक्रमित होते है तो 7 दिन के अंदर लक्षण नजर आने लगते है। ऐसे में 21 दिन बहुत ही सही समय है।'

ऑनलाइन सामान घर आए तो क्या सावधानी बरतें? चीन से वापस आईं भारतीय डॉक्टर की सलाह

अगर हम इस चीज को सख्ती से पालन करें। तो भारत का पूरी दुनिया को एक मैसेज होगा कि इतनी जनसंख्या वाला देश भी ऐसा कुछ कर सकता है। इसलिए संयम बनाए रखें और घरों में सुरक्षित रहें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।