कोरोना महामारी देश में तेजी से फैलती जा रही हैं। शहर ही नहीं बल्कि गांव भी अब चपेट में आ रहे हैं। कोविड-19 से लाखों लोग संक्रमित हो चुके हैं और हजारों लोग अपनी जान गवां चुके हैं। हर तरफ ऑक्सीजन और ब्लैक फंगस से लेकर कोविड की तीसरी लहर तक की चर्चा हो रही है। इस बीच सोशल मीडिया पर कई बार फेक न्यूज भी वायरल होने लगती हैं, जिसका खामियाजा उन लोगों को भुगतना पड़ता है, जो जानकारी के अभाव में इन्हें सच मान लेते हैं। इस समय हर कोई खुद को फिट रखने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहा है। आइये आपको बताते हैं कि कोविड से जुड़ी कौन सी खबर सच है और कौन-सी झूठ.. इस महामारी को लेकर क्या नई गाइडलाइंस जारी हुई हैं.. इस वायरस से बचने के लिए क्या उपाय अपनाए जा रहे हैं.. इसके साथ और भी महत्वपूर्ण जानकारियां, जो आपके काम आ सकती हैं।
त्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की लहर को रोकने में कोरोना कर्फ्यू का असर दिखने लगा है। जिसे देखते हुए सरकार ने आंशिक कोरोना कर्फ्यू को सोमवार 24 मई सुबह 7 बजे तक विस्तारित करने का निर्णय लिया है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। आवश्यक सेवाओं को छूट मिलती रहेगी। मुख्यमंत्री ने यह निर्णय सभी मंत्रियों के साथ वर्चुअल बैठक में लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर सम्पूर्ण मंत्रिमंडल की बैठक में कैबिनेट मंत्री के साथ राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार तथा राज्य मंत्री भी शामिल थे। इसमें निर्णय लिया गया कि उत्तर प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू को 24 मई तक बढ़ाया जाए। एक हफ्ते तक इसको बढ़ाया गया है। इसके साथ ही सरकार ने सभी पंजीकृत पटरी दुकानदारों को आर्थिक सहायता के रूप में 1000 रूपया देने का भी निर्णय लिया गया। इन सभी को प्रदेश सरकार तीन महीने का राशन भी देगी। सरकार ने कोरोना कर्फ्यू के मद्देनजर रेहड़ी, ठेला, खोमचे वालों को एक हजार रुपये भरण-पोषण भत्ता देने का भी फैसला लिया है। कैबिनेट मीटिंग में यूपी ऑक्सीजन उत्पादन प्रोत्साहन योजना 2021 को भी मंजूरी दी गई है।
प्रदेश सरकार ने सभी कोविड संक्रमितों का उत्पीड़न रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत संक्रमितों से अधिक वसूली करने वालों अस्पतालों को तीन वर्ष तक के लिए सील कर दिया जाएगा। अगर किसी से भी शिकायत मिली कि किसी प्राइवेट अस्पताल ने निर्धारित दर से अधिक वसूली की तो अस्पतालों का लाइसेंस भी निरस्त होगा।
योगी आदित्यनाथ मंत्रिमंडल बैठक में गरीबों को एक हजार रुपया महीना भत्ता तथा मुफ्त में राशन देने के साथ ही 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को नि:शुल्क वैक्सीन लगवाने पर मुहर लगी। इसके साथ ही संक्रमण बढ़ने के दौरान कम्युनिटी किचन का संचालन भी होगा।
-आईएएनएस
जम्मू-कश्मीर में कोरोनावायरस के कारण लगे कर्फ्यू को कोविड मामलों में वृद्धि के मद्देनजर एक सप्ताह के लिए बढ़ा दिया गया है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाएगा, हालांकि कुछ आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है।
आधिकारिक बयान में कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर के सभी 20 जिलों में लगाए गए कोरोनावायरस से प्रेरित कर्फ्यू को 24 मई तक बढ़ा दिया गया है। कुछ आवश्यक सेवाओं को छोड़कर कर्फ्यू सख्त होगा।
शनिवार को जम्मू-कश्मीर में 3,677 नए कोविड मामले सामने आए, जिनमें जम्मू से 1,728 और कश्मीर संभाग से 1,949 मामले शामिल हैं।
शनिवार को केंद्र शासित प्रदेश में 63 लोगों की कोविड की वजह से मौत हुई, जिनमें जम्मू क्षेत्र से 37 और कश्मीर संभाग से 26 शामिल रहे।
जम्मू-कश्मीर में पिछले 24 घंटों में 3,677 नए मामले सामने आए हैं और 63 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। इस बीच, अधिकारियों ने कोरोनावायरस से प्रेरित कर्फ्यू को 24 मई तक बढ़ा दिया है।
3,677 ताजा संक्रमणों में से 1,728 जम्मू संभाग से और 1,949 कश्मीर संभाग से हैं।
63 और मौतों के साथ, जम्मू-कश्मीर में मरने वालों की संख्या 3,090 हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि 4,140 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।
अब तक, जम्मू-कश्मीर में 240,467 कोविड मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 185,902 बरामद हुए हैं।
कोरोना वायरस की रफ्तार कुछ धीमी पड़ने लगी है। यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,56,755 लोगों का टेस्ट किया गया। जिनमें 12547 लोग नए संक्रमित मिले हैं। इनके साथ ही 28404 लोग संक्रमण से मुक्त भी हो गए हैं। प्रदेश में बीते 24 घंटे में 281 लोगों की मौत हुई है। अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि यूपी में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 2,56,755 लोगों का टेस्ट किया गया। जिनमें 12547 लोग नए संक्रमित मिले हैं। इनके साथ ही 28404 लोग संक्रमण से मुक्त भी हो गए हैं। अब उत्तर प्रदेश में एक्टिव केस काफी नीचे आता जा रहा है। प्रदेश में अब एक्टिव केस एक लाख 77,643 हो गए हैं।
प्रदेश में बीते 24 घंटे में 281 लोगों की मौत हुई है। राज्य में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से 17,238 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें लखनऊ में 2228 की मौत हुई है। प्रदेश में अब रिकवरी रेट 87.90 प्रतिशत हो गया है। प्रदेश में 30 अप्रैल को एक दिन में सर्वाधिक 38000 से अधिक नए केस आए थे। आज तो 12546 नए केस आए हैं।
नवनीत सहगल ने बताया कि प्रदेश में अब तो 18-44 वर्ष के लोगों का टीकाकरण तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में पहले 18-44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण केवल 18 जनपदों में ही चल रहा था अब सोमवार से यह टीकाकरण 23 जिलों में शुरू हो जाएगा। टीकाकरण की प्रक्रिया बहुत तेजी से चल रही है। अब तक प्रदेश में 1,47,00,000 वैक्सीन की डोज दी गई है। इनमें से 1,16,00,000 लोगों को पहली और 31,00,000 लोगों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। 31,00,000 लोगों को दोनों डोज मिल चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ में बीते 24 घंटे में 617 नए केस मिले हैं, जबकि 12 लोगों की मौत हुई है। कानपुर में 14 लोगों की मौत हुई है जबकि 197 नए संक्रमित मिले हैं। मेरठ में 879 नए केस मिले हैं तो 19 लोगों ने दम तोड़ दिया है। झांसी में 315 केस मिले हैं और दस लोगों की मौत हुई है। गौतमबुद्धनगर में 480 नए संक्रमित मिले हैं और दस लोगों का निधन हो गया है। चंदौली में गंगा नदी में शव मिलने का कारण भी सामने आ रहा है। यहां पर सिर्फ 165 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 15 लोगों की मौत हो गई है। औरैया में तो सिर्फ 44 नए संक्रमित मिले जबकि 12 लोगों ने दम तोड़ दिया।
कोरोना महामारी की हालत में मानसिक तनाव हो सकता है। घबराएं नहीं, तनाव महसूस होने पर राष्ट्रीय टोल-फ्री नंबर 080-46110007 पर कॉल करें।
केंद्र 16 से 31 मई तक राज्यों को 192 लाख निशुल्क कोविड वैक्सीन की आपूर्ति करेगा
केंद्र सरकार ने 16 से 31 मई तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लगभग 192 लाख कोविड-19 टीकों की मुफ्त आपूर्ति करने की घोषणा की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इस पखवाड़े के दौरान कोविशिल्ड और कोवैक्सीन की 191.99 लाख खुराक की आपूर्ति राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मुफ्त में की जाएगी। यह घोषणा तब हुई जब देश में कोविड-19 टीके की करीब 18 करोड़ (17.93 करोड़) खुराक दी जा चुकी हैं। कोविड-19 टीकाकरण अभियान ने सफलतापूर्वक 118 दिन पूरे कर लिए हैं, जिसमें सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोगपूर्ण प्रयासों के माध्यम से चिह्न्ति लाभार्थियों को 17.89 करोड़ खुराक दी गई हैं। भारत दुनिया भर में 114 दिनों में 17 करोड़ खुराक के लक्ष्य तक सबसे तेजी से पहुंचने वाला देश है। अमेरिका ने 115 दिन और चीन ने 119 दिन में इतनी खुराक दी थी।
(IANS इनपुट)
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख टेड्रोस अदनोम घेब्रेयियस ने कहा कि भारत की कोविड-19 स्थिति चिंतित कर रही है जहां कई राज्यों में संक्रमण के चिंतित करने वाली संख्या में मामले आ रहे हैं, अस्पतालों में लोग भर्ती हो रहे हैं और मौतें हो रही हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि महामारी का दूसरा साल दुनिया के लिए पहले साल के मुकाबले अधिक घातक होगा। घेब्रेयियस ने कहा कि डब्ल्यूएचओ कोविड-19 के बढ़ते मामलों से निपटने में भारत की मदद कर रहा है और हजारों की संख्या में ऑक्सीजन सांद्रक, अस्थायी एवं चल अस्पतालों के लिए टेंट, मास्क और अन्य चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति कर रहा है। विश्व निकाय के महानिदेशक ने दैनिक मीडिया संवाद में कहा, ‘‘भारत की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है, कई राज्यों में चिंतित करने के स्तर तक मामले, अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या और मौतों बढ़ रही हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी साझेदारों को धन्यवाद देते हैं जो भारत की मदद कर रहे हैं।’’
(PTI)
संपादक की पसंद