1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Powerfood: फेफड़ों की सूजन और एलर्जी को कम करता है सीताफल, शरीफा खाने से मिलते हैं गजब के फायदे

Powerfood: फेफड़ों की सूजन और एलर्जी को कम करता है सीताफल, शरीफा खाने से मिलते हैं गजब के फायदे

 Written By: Bharti Singh
 Published : Nov 29, 2023 03:11 pm IST,  Updated : Nov 29, 2023 03:19 pm IST

Custard Apple Benefits: सीताफल, जिसे शरीफा कहते हैं खाने में बहुत टेस्टी होता है। सर्दियों में मिलने वाला ये फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे एलर्जी की समस्या को दूर करने और फेफड़ों की सूजन को कम करने में मदद मिलती है। जानिए सीताफल खाने के फायदे।

Custard Apple Benefits- India TV Hindi
सीताफल Image Source : INDIA TV

Custard Apple For Health: सर्दियों में सीताफल यानि शरीफा खूब आता है। मीठा, जूसी और गूदेदार सीताफल खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। सीताफल को शरीफा भी कहते हैं। ये फल पौष्टिक तत्वों (Custard Apple Benefits) से भरपूर होता है। सीताफल में प्रोटीन, आयरन, कैल्शियम, विटामिन सी, विटामिन बी और पोटेशियम अच्छी मात्रा में पाया जाता है। सीताफल खाने से कमजोरी दूर होती है और शरीर में खून की मात्रा बढ़ती है। पाचन के लिए सीताफल अच्छा होता है। बच्चों को इसे आसानी से खिलाया जा सकता है। ठंड में सीताफल खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इससे एलर्जी और फेफड़ों में आई सूजन की समस्या को भी कम किया जा सकता है। जानिए सीताफल के फायदे।

सीताफल (शरीफा) खाने के फायदे (Custard Apple Benefits In Hindi)

  1. इम्यूनिटी मजबूत बनाए- सर्दियों में मिलने वाला शरीफा रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना सीताफल का सेवन जरूर करें। इसमें अच्छी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है। सीजनल बीमारियों को दूर करने में भी मदद करता है।
  2. आयरन की कमी दूर करे- शरीफा में आयरन अच्छी मात्रा में होता है। इससे शरीर में खून को कमी दूर करने में मदद मिलती है। कमजोरी की सममस्या होने पर रोजाना शरीफा जरूर खाएं। आप सीताफल को ऐसे ही या फिर स्मूदी और शेक बनाकर भी पी सकते हैं।
  3. अस्थमा और एलर्जी में फायदेमंद- सीताफल खाने से एलर्जी की समस्या को दूर किया जा सकता है। रोजाना शरीफा खाने से अस्थमा के मरीजों को भी फायदा मिलता है। इससे फेफड़ों पर आई सूजन कम होती है और एलर्जी को कम करने में भी मदद मिलती है। शरीफा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो अस्थमा के खतरे को कम करते हैं।
  4. हार्ट को बनाए हेल्दी- सीताफल दिल के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है। सीताफल में विटामिन-बी6 अच्छी मात्रा में होता है जिससे स्ट्रोक के खतरे को कम किया जा सकता है। हार्ट की बीमारियों से बचने के लिए डाइट में सीताफल जरूर शामिल करें।
  5. वजन बढ़ाएं- अगर आप दुबले-पतले हैं तो आपको सीताफल जरूर खाना चाहिए। सीताफल खाने से शरीर का वजन बढ़ता है। इससे तुरंत एनर्जी मिलती है और लगातार खाने से वजन भी बढ़ने लगता है। थकान और कमजोरी होने पर सीताफल जरूर खाएं।

Powerfood: हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है सफेद तिल, कब्ज से दिला देगा छुटकारा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।