1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखता है खजूर का दूध, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ हार्ट अटैक से भी बचाएगा

ब्लड प्रेशर कंट्रोल रखता है खजूर का दूध, इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ हार्ट अटैक से भी बचाएगा

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 05, 2020 11:12 am IST,  Updated : Dec 05, 2020 11:15 am IST

खजूर ऐसा फल है जिसमे ंआयरन से लेकर मेग्नीशियम होता है। इसके नियमित सेवन से ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है औऱ मौसमी बीमारियां पास नहीं फटकतीं।

Date Benefits- India TV Hindi
Khajoor Image Source : SOURCE - INDIA TV

खजूर सर्दियों का मेवा कहा जाता है। सर्दियों में खजूर खाने के खूब फायदे होते हैं। खासकर कोरोना के दौर में खजूर खाना बहुत फायदेमंद है क्योंकि इससे शरीर को बीमारियों से ल़ड़ने की शक्ति मिलती है और इम्यूनिटी पावर बढ़ती है। यूं भी खजूर ऐसा मेवा है जो सस्ता होने के साथ साथ शरीर के लिए कई तरह के फायदे करता है। आइए जानते हैं कि खजूर खाने से क्या क्या फायदे मिलते हैं।

नींद ना आने की समस्या को झट से दूर करेंगे कारगर उपाय, आज ही से करें फॉलो

एनीमिया दूर करता है

खजूर का नियमि्त सेवन उन लोगो को करना चाहिए जो खून की कमी से जूझ रहे हैं। खासकर बच्चों और गर्भवती महिलाओं को इसका सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में खून की कमी दूर होती है और शरीर में जरूरी रेड ब्लड सेल्स बढ़ते हैं।

Date Benefits
Image Source : SOURCE - INDIA TVKhajoor

ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के लिए
खजूर ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है। जो लोग उच्च रक्तचाप की समस्या से परेशान हैं उनको खजूर का सेवन करना चाहिए। इसमें मौजूद मेग्नीशियम और पोटेशियम ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। 

सिरदर्द की समस्या से छुटकारा पाने के अपनाएं घरेलू नुस्खे, जल्द दिलाएंगे राहत

खजूर का दूध 
खजूर को रात के समय दूध में उबाल कर इस दूध को पीने से पुराना सर्दी जुकाम भी दूर होता है। खासकर बच्चों के लिए ये बहुत फायदेमंद है। जो बच्चे सर्दी की समस्या से परेशान रहते हैं उनको सर्दियों में खजूर वाला दूध नियमित रूप से पिलाने पर उनको सर्दी जुकाम नहीं होता। 

खजूर का गूदा
खजूर के गूदे में मक्खन मिला कर खाने के भी फायदे हैं। इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और शरीर में किसी भी तरह की कमजोरी दूर हो जाती है। बीमारी से उठे लोगों को पुष्ट बनाने के लिए खजूर के गूदे में मक्खन मिलाकर देना चाहिए। 

5डायबिटीज पेशेंट के शुगर लेवल को तेजी से कंट्रोल करने में मदद करता है लहसुन, बस ऐसे करें सेवनसे दूर होगा शरीर का हर दर्द, स्वामी रामदेव से जानिए स्पाइनल पेन से जुड़ी समस्याओं का समाधान

दिल करे मजबूत
जिन लोगों का दिल कमजोर होता है और जिनको दिल से जुड़ी बीमारियां होती हैं उनको नियमित रूप से तीन से चार खजूर रोज खाना चाहिए। इससे ह्रदय मजबूत होता है औऱ दिल की बीमारियां दूर रहती हैं। खजूर में मौजूद मेग्नीशियम से हार्ट अटैक के खतरे की आशंका कम होती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।