1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Vitamin B12: डिप्रेशन और थकान का कारण है विटामिन बी12, इन चीजों को खाकर पूरी कर सकते हैं कमी

Vitamin B12: डिप्रेशन और थकान का कारण है विटामिन बी12, इन चीजों को खाकर पूरी कर सकते हैं कमी

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Nov 25, 2024 07:40 am IST,  Updated : Nov 25, 2024 07:42 am IST

Vitamin B12 Deficiency: शरीर में विटामिन बी12 की कमी होने पर इन खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। जानिए कौन सी चीजों में सबसे ज्यादा विटामिन बी12 पाया जाता है।

vitamin b12 deficiency- India TV Hindi
vitamin b12 deficiency Image Source : FREEPIK

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी विटामिन जरूरी है। किसी भी एक विटामिन की कमी होने पर शरीर कमजोर होने लगता है और उससे जुड़ी बीमारियां पैदा होने लगती है। शरीर को हेल्दी बनाने के लिए ऐसा ही जरूरी विटामिन है बी12। अगर शरीर में विटामिन बी12 की कम हो जाती है तो इससे इम्यूनिटी पर भी असर पड़ता है। विटामिन बी12 आपके दिमाग को स्वस्थ रखने, शरीर में रेड ब्लड सेल्स और डीएनए के निर्माण के लिए जरूरी है। तंत्रिका संबंधी बीमारियों को दूर करने के लिए भी विटामिन बी12 जरूरी है। विटामिन बी12 की कमी से कमजोरी और एनीमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आप कुछ खाद्य पदार्थों से विटामिन बी12 की कमी को पूरा कर सकते हैं।

विटामिन बी 12 के मुख्य स्रोत

  • अगर आप नॉनवेज खाते हैं जो आपके लिए विटामिन बी12 के कई सोर्स हैं। आप चिकन, मीट और मछली से विटामिन बी प्राप्त कर सकते हैं।
  • अंडे में अच्छी मात्रा में विटामिन बी12 पाया जात है। अंडे में विटामिन बी2 और बी12 अच्छी मात्रा में होता है। अगर आप दिन में दो अंडे खाते हैं तो इससे दैनिक जरूरत की 46 प्रतिशत मात्रा पूरी हो जाती है। 
  • पशु उत्पादों में भी विटामिन बी 12 पाया जाता है। इसके लिए आप डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे- दूध, दही और पनीर खा सकते हैं।
  • विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आपको डाइट में बादाम, काजू, जई और नारियल के दूध का सेवन करना चाहिए। 
  • शाकाहारी लोगों के लिए विटामिन बी12 की कमी पूरा करने का अच्छो सोर्स सोयाबीन भी है। सोयाबीन में प्रचुर मात्रा में विटामिन बी12 पाया जाता है।आप सोया मिल्क, टोफू या सोयाबीन की सब्जी खा सकते हैं।
  • नॉनवेज में विटामिन बी12 सबसे ज्यादा पाया जाता है। इसलिए जो लोग नॉनेवेज खाते हैं उनके शरीर में विटामिन बी12 की कमी कम होती है। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।