1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Diabetes: डायबिटीज के मरीज इन 5 चीजों को लंच में जरूर करें शामिल, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर और रहेंगे फिट एंड फाइन

Diabetes: डायबिटीज के मरीज इन 5 चीजों को लंच में जरूर करें शामिल, कंट्रोल रहेगा ब्लड शुगर और रहेंगे फिट एंड फाइन

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jul 12, 2022 12:00 pm IST,  Updated : Jul 13, 2022 01:01 pm IST

Diabetes Diet: जानिए डायबिटीज वाले मरीजों को दोपहर की थाली में किन चीजों को शामिल करना चाहिए

Diabetes Diet- India TV Hindi
Diabetes Diet Image Source : INDIA TV

Highlights

  • देश में डायबिटीज मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
  • डायबिटीज को खत्म तो नहीं किया जा सकता है लेकिन इसे कंट्रोल जरूर किया जा सकता है।
  • शुगर लेवल कंट्रोल रखने के लिए डाइट प्लान जरूर बनाएं।

Diabetes Diet: देश में डायबिटीज मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। जिसकी मुख्य वजह खराब खानपान और गलत लाइफस्टाइल है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसे जड़ से खत्म तो नहीं किया जा सकता है मगर इसे कंट्रोल जरूर किया जा सकता है। लेकिन आपको बता दें कि अगर आपने थोड़ी सी भी लापरवाही की तो ये आपकी सेहत पर भारी पर सकता है। इसलिए डायबिटीज के मरीजों को खाने-पीने को लेकर बहुत सावधान रहने की जरूरत है। शुगर लेवल कंट्रोल रखने के लिए आपको डाइट प्लान बनाकर खाना चाहिए। खाने में फल, हरी सब्जियां, साबुत अनाज, प्रोटीन आदि शामिल करना चाहिए।

हालांकि कई बार ऐसा देखा जाता है कि मधुमेह के मरीज हमेशा इस सोच में पड़ जाते हैं कि उन्हें किन चीजों का सेवन करना चाहिए और किन चीजों का नहीं। अगर आप भी उनमें से तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आज हम आपको बताएंगे की डायबिटीज वाले मरीजों को दोपहर की थाली में किन चीजों को शामिल करना चाहिए जिससे शुगर लेवल मैनेज रहे। आइए जानते हैं। 

साबुत अनाज और दालें (Grains and Pulses)

डायबिटीज के मरीजों को लंच में साबुत अनाज और दाल शामिल करनी चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, पोटेशियम, फाइबर जैसे कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। आप साबुत अनाज की रोटी, चोकर या मल्टीग्रेन वाली रोटी, ब्राउन राइस, जौ का सेवन कर सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए ये काफी फायदेमंद माना जाता है। 

अंडे (Egg)

आमतौर पर सभी लोगों को खाने में अंडा जरूर शामिल करना चाहिए। नियमित रूप से एक अंडा खाने से आपके स्वास्थ्य को कई फायदे मिलते हैं। इसमें मात्रा में प्रोटीन और अमीनो एसिड मौजूद होते हैं जो काफी फायदेमंद माने जाते हैं। रोजाना अंडा खाने से टाइप 2 डायबिटीज के खतरे से बचा जा सकता है। 

हरी पत्तेदार सब्जियां (Green Vegetables)

शुगर मरीजों को लंच में हरी पत्तेदार सब्जियां जरूर शामिल करनी चाहिए। आप पालक, मेथी, बथुआ, ब्रोकली, लौकी, तोरई, करेला जैसी सब्जियां खा सकते हैं। इन सब्जियों में कैलोरी कम और पोषक तत्व ज्यादा पाए जाते हैं। साथ ही इसमें एंटीऑक्सिडेंट गुण मौजूद होते हैं जिससे ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है और इम्युनिटी बढ़ाने में भी मदद करती है। 

दही (Curd) 

अगर दोपहर के खाने में दही मिल जाए तो फिर क्या ही कहना, खाने का मजा दोगुना हो जाता है। दही में अच्छी मात्रा में कैल्शियम, प्रोटीन और पोषक तत्व पाए जाते हैं। साथ ही इसमें ऐसे गुण पाए जाते हैं जो ब्लड शुगर लेवल को कम करने में मदद करता है।

फिश (Fish)

अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो दोपहर के खाने में फैटी फिश जरूर शामिल करें। इसके अलावा आप सार्डिन, हेरिंग, सैल्मन फिश का भी सेवन कर सकते हैं। खासकर, डायबिटीज में फिश काफी फायदा करती है। इसलिए मधुमेह के मरीज को इसका सेवन जरूर करना चाहिए। 

Disclaimer: यह जानकारी  सामान्य ज्ञान के आधार पर लिखी गई है  इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

ये भी पढ़ें  -

Weight Loss: वजन कम करने के लिए बदलनी होंगी ये आदतें, इस एक चीज़ को बिल्कुल भी न खाएं

High Cholesterol: सेहत और दिल को दुरुस्त करती है ये चटनी, खाएं और कोलेस्ट्रॉल घटाएं

जोड़ों में रहता है दर्द? यूरिक एसिड कम करने के ये 5 तरीके कर सकते हैं मदद 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।