1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अगर डायबिटीज है तो खाना खाने के 30 मिनट बाद जरूर करें ये एक काम, एक्सपर्ट ने दी सलाह

अगर डायबिटीज है तो खाना खाने के 30 मिनट बाद जरूर करें ये एक काम, एक्सपर्ट ने दी सलाह

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 03, 2025 06:30 am IST,  Updated : Oct 03, 2025 06:30 am IST

क्या आप भी डायबिटीज जैसी साइलेंट किलर बीमारी का शिकार हैं? अगर हां, तो आपको एक्सपर्ट की इस एक छोटी सी सलाह पर जरूर अमल करना चाहिए।

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद सलाह- India TV Hindi
डायबिटीज पेशेंट्स के लिए फायदेमंद सलाह Image Source : FREEPIK

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने की वजह से बीते कुछ सालों से डायबिटीज के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक, ये बीमारी कई लोगों की सेहत पर हमला बोल चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डायबिटीज पेशेंट्स को वॉक करने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं कि जिन लोगों को डायबिटीज है, उनके लिए वॉक करने का सही तरीका क्या है...

कब और कितनी देर करनी चाहिए वॉक?

डॉक्टर संजीव बत्रा के मुताबिक अगर आपको डायबिटीज है, तो आपको खाना खाने के लगभग आधे घंटे के बाद वॉक जरूर करनी चाहिए। डॉक्टर बत्रा ने बताया कि खाना खाने के 30 मिनट बाद से 60 मिनट के बीच में ब्लड में ग्लूकोज पीक पर होता है। यही वजह है कि डायबिटीज पेशेंट्स को खाने के 30 मिनट के बाद लगभग 20-30 मिनट जरूर वॉक करनी चाहिए।

डायबिटीज पेशेंट्स के लिए वरदान वॉक करने की आदत

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक वॉक करने की आदत डायबिटीज पेशेंट्स की सेहत के लिए वरदान साबित हो सकती है। अगर आपको डायबिटीज है, तो हर रोज वॉक करने से मसल्स आपके ब्लड से ग्लूकोज को निकालकर बर्न कर देंगी। वॉक करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में काफी मदद मिल सकती है।

सेहत से जुड़ी कई समस्याओं में फायदेमंद वॉक करना

वॉक करने से न केवल फिजिकल हेल्थ को बल्कि मेंटल हेल्थ को भी मजबूत बनाया जा सकता है। वॉक करना, हार्ट के लिए, हड्डियों के लिए और पेट के लिए भी फायदेमंद साबित हो सकता है। वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करने के लिए वॉक करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा वॉक करके तनाव को कम करने के साथ-साथ नींद की क्वॉलिटी को भी इम्प्रूव किया जा सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।