1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. लगता है हाथ-पैर में लगातार काट रही हैं चीटियां, तो शरीर में हो सकती है इस जरूरी विटामिन की कमी

लगता है हाथ-पैर में लगातार काट रही हैं चीटियां, तो शरीर में हो सकती है इस जरूरी विटामिन की कमी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 02, 2025 01:45 pm IST,  Updated : Oct 02, 2025 01:45 pm IST

क्या आपको भी हाथों में या फिर पैरों में झुनझुनी महसूस होती रहती है? अगर हां, तो आपको इस लक्षण को मामूली समझकर नजरअंदाज करने की गलती नहीं करनी चाहिए।

जरूरी विटामिन की कमी का संकेत- India TV Hindi
जरूरी विटामिन की कमी का संकेत Image Source : FREEPIK

कभी-कभी शरीर में दिखाई देने वाले जिन लक्षणों को हम छोटा या फिर मामूली समझते हैं, वो किसी जरूरी पोषक तत्व की कमी की तरफ इशारा कर सकते हैं। हाथों-पैरों में झनझनाहट महसूस होना या फिर ऐसा लगना कि लगातार आपके हाथ-पैर में चीटी काटने जैसी सेंसेशन महसूस हो रही हो या फिर हाथों-पैरों का सुन्न पड़ जाना, इस तरह के लक्षण विटामिन बी12 की कमी का संकेत साबित हो सकते हैं।

नर्वस सिस्टम पर पड़ता है असर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन बी12 की कमी की वजह से आपकी बॉडी का नर्वस सिस्टम बुरी तरह से प्रभावित हो सकता है। यही वजह है कि आपके हाथों और पैरों में सुन्नता या झुनझुनी महसूस होने लगती है। इसके अलावा इस जरूरी विटामिन की कमी के कारण आपको मांसपेशियों में भी कमजोरी महसूस हो सकती है।

विटामिन बी12 की कमी के लक्षण

हर समय थकान और कमजोरी महसूस होने पर भी आपको सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि इस विटामिन की कमी आपके एनर्जी लेवल को बुरी तरह से प्रभावित कर सकती है। इस विटामिन की कमी के कारण सांस लेने में तकलीफ भी हो सकती है। सिर दर्द, चक्कर आना, दिल की धड़कन बढ़ जाना और त्वचा की पीला पड़ जाना, ये लक्षण भी विटामिन बी12 की कमी की तरफ इशारा कर सकते हैं।

कैसे दूर होगी इस विटामिन कमी?

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शरीर में पैदा हुई विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए आप अपने डाइट प्लान में इस विटामिन से भरपूर खाने-पीने की चीजों को शामिल कर सकते हैं। दूध, दही, पनीर, मीट, मछली जैसे फूड्स में विटामिन बी12 की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। अगर कमी ज्यादा है, तो आप डॉक्टर से कंसल्ट कर विटामिन बी12 सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।