1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. Diabetes: ये 5 पत्तें ब्लड शुगर लेवल को रख सकते हैं कंट्रोल, डायबिटीज रोगियों के लिए हैं फायदेमंद

Diabetes: ये 5 पत्तें ब्लड शुगर लेवल को रख सकते हैं कंट्रोल, डायबिटीज रोगियों के लिए हैं फायदेमंद

 Published : Nov 10, 2022 11:09 pm IST,  Updated : Nov 10, 2022 11:09 pm IST

Diabetes: डायबिटीज एक बेहद खतरानक बीमारी है, जो इंसान के शरीर को धीरे-धीरे खोखला करती जाती है। यह बीमारी शरीर में ब्लड शुगर लेवल के बिगड़ने से होती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स कहते हैं कि शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में पांच तरह की पत्तियां बहुत कारगर होती हैं।

file photo - India TV Hindi
Diabetes Image Source : FILE PHOTO

Diabetes: डायबिटीज की बीमारी को साइलेंट किलर कहा जाता है, यह बीमारी धीरे-धीरे इंसान के शरीर को खोखला करती है। डायबिटीज की बीमारी हमारे शरीर का ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित रहता है। डॉक्टर्स खराब डाइट और लाइफस्टाइल को इसके लिए जिम्मेदार मानते हैं। इस बीमारी से पूरी तरह छुटकारा पाना मुश्किल है, लेकिन आप चाहें तो कुछ खास चीजों की मदद से शरीर में ब्लड शुगर लेवल को बैलेंस रख सकते हैं। आज हम आपको पांच ऐसे पत्तों के बारे में बताते हैं, जिनके सेवन से शरीर में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

कोस्टस इग्नस की पत्तियां

 डायबिटीज की बीमारी में कोस्टस इग्नस की पत्तियों को ब्लड शुगर कंट्रोल रखने में बेहद कारगर माना जाता है। इसकी पत्तियों को इंसुलिन के पौधे के नाम से भी जाना जाता है। इसकी पत्तियों का नियमित सेवन शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखता है। आप रोजाना सुबह इनका सेवन कर सकते हैं।

PCOS Diet: पीसीओएस की समस्या से हैं परेशान? तो लें ऐसी डाइट

करी पत्ते का सेवन

ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने के लिए आप करी के पत्तों का भी सेवन कर सकते हैं। इसकी पत्तियों में फाइबर होता है। ये डाइजेशन को दुरुस्त रखने के साथ ही ब्लड शुगर को कंट्रोल करने का काम करता है।

अश्वगंधा की पत्तियां

 ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए अश्वगंधा भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसकी हरी पत्तियों का सेवन ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है। आप इसकी जड़ और पत्तियों को पीसकर उसका चूर्ण बना कर नियमित सेवन भी कर सकते हैं।

Hypothyroidism: जानिए क्या होता है हाइपोथायराइड? दिमाग से क्या है इसका कनेक्शन

अमरूद के पत्ते

अमरूद न सिर्फ एक स्वादिष्ट फल है, बल्कि इसकी पत्तियां हमारे ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने का काम करती हैं। डायबिटीज रोगियों के लिए अमरूद के पत्ते बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। ये खून में शुगर लेवल को स्पाइक होने से रोकते हैं।

जामुन के पत्ते

 ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने के लिए आप जामुन के पत्तों का भी सेवन कर सकते हैं। जामुन की पत्तियों में एंटी-हाइपरग्लिसेमिक पाया जाता है, जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने का काम करता है। डायबिटीज मरीजों के लिए ये पत्ता किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। आप इसकी 4-5 पत्तियों को पीसकर भी इसका सेवन कर सकते हैं।

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारियों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।