1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मुंह से आती सड़े-गले प्याज जैसी बदबू हो सकती है इन 4 बीमारियों का संकेत

मुंह से आती सड़े-गले प्याज जैसी बदबू हो सकती है इन 4 बीमारियों का संकेत

 Written By: Pallavi Kumari
 Published : May 03, 2023 03:30 pm IST,  Updated : May 03, 2023 03:30 pm IST

मुंह से बदबू आना: मुंह से बदबू आने को अक्सर लोग दांतों की साफ-सफाई और इससे जुड़ी बीमारियों से जोड़कर देखते हैं। लेकिन, इसके पीछे कई और कारण भी हो सकते हैं।

bad_breathe- India TV Hindi
bad_breathe Image Source : FREEPIK

मुंह से बदबू आना: आपने कभी गौर किया हो तो आप पाएंगे कि कुछ लोग जब बोलने के लिए मुंह खोलते हैं तो सबसे पहले गंदी बदबू आती है। ये बदबू इतनी तेज होती है कि आप इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। ज्यादातर लोगों को लगता है कि ये दांतों की बीमारी पायरिया है। लेकिन, ऐसा नहीं है। दरअसल, मुंह से बदबू आने का एक बड़ा कारण शरीर में होने वाली कुछ गड़बड़ियां और बीमारियां है। तो, आइए जानते हैं इन बीमारियों के बारे में जिसकी वजह से मुंह से बदबू आती है।

मुंह से बदबू आना कौन सी बीमारी है-Diseases that cause bad breath in hindi

1. साइनस इंफेक्शन वाले लोगों को 

साइनस इंफेक्शन वाले लोगों में लगातार बलगम (sinus infection and bad breath) रहने पर मुंह से भी इसकी बू आती है। इसके अलावा कई बार बैक्टीरिया नैसल पैसेज या नाक के रास्ते में आ जाते हैं जिससे मुंह से बदबू आने लगती है। 

क्यों होता है डिप्रेशन और क्या है इसका बचाव? स्वामी रामदेव से समझें

 

2. डायबिटीज में 

 डायबिटीज में मुंह से बदबू आने की समस्या गंभीर हो सकती है। दरअसल, जब शरीर में शुगर बढ़ जाता है तो इसकी वजह से आपके मुंह से बदबू आ सकती है। ऐसे में आपको तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए क्योंकि ये गंभीर स्थिति हो सकती है। 

diabetes
Image Source : FREEPIKdiabetes

3. लिवर और किडनी की बीमारी में 

लिवर और किडनी की बीमारी में भी लोगों के मुंह से बदबू आने लगती है। दरअसल, जब शरीर में विषाक्त पदार्थ जमा होने लगते हैं तो इनमें एक प्रोसेस शुरू हो जाता है। इसकी वजह शरीर में अंदर एक प्रकार का गैस निकलता है और ये बदबू का कारण बनता है। इसे हैलिटोसिस भी कहा जाता है। 

अभी नहीं तो कभी नहीं! सिर्फ इसी मौसम में मिलेगा फैटी लिवर को साफ करने वाला ये फल

4. निमोनिया और ब्रोंकाइटिस में 

निमोनिया और ब्रोंकाइटिस में भी लोगों के मुंह से गंदी बू आने लगती है। दरअसल, ये लंग्स के अंदर लंबे समय तक रहने वाले बलगम की वजह से होता है। ऐसा होने का मतलब है कि आपके शरीर में एक गंभीर स्थिति है और आपको डॉक्टर को दिखाना चाहिए। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।