1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाना पचाने में कितना समय लगता है, जान लें पाचन की 5 स्टेज क्या हैं?

खाना पचाने में कितना समय लगता है, जान लें पाचन की 5 स्टेज क्या हैं?

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jan 05, 2024 11:48 am IST,  Updated : Jan 05, 2024 11:48 am IST

Food Digestion Time: आपने महसूस किया होगा कि कुछ चीजों को खाने के बाद बहुत जल्दी भूख लगती है और कुछ फूड्स खाने के बाद काफी देर तक पेट भरा रहता है। इसमें खाने के टाइप और आपकी पाचन क्रिया का अहम रोल होता है। जानिए खाना खाने के कितनी देर में पचता है।

Digestive System- India TV Hindi
खाना पचाने की प्रक्रिया Image Source : FREEPIK

हम जो खाना खाते हैं उसका सही तरह से पचना बहुत जरूरी है। जब पाचन अच्छा रहता है तो पेट और सेहत दोनों अच्छी रहती हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आपका भोजन पाचन तंत्र तक पहुंचने में कितना समय लगता है और इसे पचाने में कितना वक्त लगता है। हमारा पाचन तंत्र खाने के पोषक तत्वों में तोड़ने के लिए जिम्मेदार होता है, जिससे पोषक तत्वों को शरीर एब्जॉर्ब करता है और फिर उपयोग करता है। खाना पचाने में हमारे पाचन तंत्र का अहम रोल होता है। जानिए भोजन पचाने में कितना समय लगता है और इसकी 5 स्टेज क्या हैं?

भोजन पाचन की 5 स्टेज 

  1. इंजेशन- मुंह में भोजन डालने के साथ ये प्रक्रिया शुरू होती है। इसमें खाने को चबाना और लार ग्रंथि के जरिए बनने वाली लार खाने में मौजूद कार्बोहाइड्रेट को तोड़ने की शुरुआत करती है।
  2. एसोफेगस- जब आप खाना चबा लेते हैं तो भोजन ग्रासनली से होकर गुजरता है। ग्रासनली हमारे मुंह को पेट से जोड़ने वाली एक मांसपेशीय नाली है। इस प्रक्रिया में कुछ सेकंड का ही वक्त लगता है।
  3. पेट- अब खाना पेट में पहुंचता है। यहां खाना गैस्ट्रिक रस और पाचन एंजाइमों के साथ मिक्स होता है। यह पार्ट फूड पार्टिकल्स के मास डिसइंटिग्रेशन के लिए अहम जगह है। आमतौर पर आप जो खाना खाते हैं उसके लिए 2 से 4 घंटे इस प्रक्रिया के लिए चाहिए होते हैं।
  4. छोटी आंत- जब गैस्ट्रिक प्रोसेसिंग खत्म हो जाता है तो पचा हुआ खाना छोटी आंत में चला जाता है। यहां खाना करीब 4 से 6 घंटे तक रहता है। छोटी आंत में खाने से पाचन एंजाइम और पित्त अलग होते हैं जो पोषक तत्वों, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट में बदल जाते हैं।
  5. बड़ी आंत- अब खाने में से बची चीजें जैसे पानी, फाइबर और अनडायजेस्टेड सब्सटेंस बड़ी आंत में चली जाती है। बड़ी आंत में 12 से 48 घंटों में कोलन वेस्ट मेटीरियल से इलेक्ट्रोलाइट्स और पानी का एब्जॉर्प्शन होता है। इससे मल बन कर तैयार होता है।

इस तरह आपका शरीर भोजन को पचाने में इस प्रक्रिया को पूरा करता है। खाने से मिलने वाले पोषक तत्वों को शरीर तक पहुंचाता है। यानि आप जो खाना खाते हैं वो 4-6 घंटे के अंदर पच जाता है और खाने से निकलने वाला वेस्ट बड़ी आंत में पहुंचकर करीब 12 घंटे तक रहता है।

Powerfood: रोजाना 1 चम्मच चिया सीड्स खाने से तेजी से घटेगा वजन, मिलेंगे फायदे ही फायदे

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।