1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. उबले अंडे खाने के बाद कभी ना खाएं ये चीजें, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

उबले अंडे खाने के बाद कभी ना खाएं ये चीजें, सेहत पर पड़ेगा बुरा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 15, 2021 08:45 pm IST,  Updated : Mar 15, 2021 08:45 pm IST

अगर आप उबला हुआ अंडा खा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उसके साथ या फिर बाद में कुछ चीजों का सेवन ना करें। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

boiled eggs- India TV Hindi
boiled eggs Image Source : INSTAGRAM/ SCOTIANKRUCK

वर्कआउट करते हों या फिर नहीं..अंडा एक ऐसी चीज है जिसका सेवन सभी को करना चाहिए। इसमें ना केवल प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है बल्कि ये शरीर को ऊर्जा भी देता है। लेकिन अगर आप उबला हुआ अंडा खा रहे हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि उसके साथ या फिर बाद में कुछ चीजों का सेवन ना करें। ऐसा करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। जानिए उन चीजों के बारे में जिन्हें उबले हुए अंडे के साथ नहीं खाना चाहिए। 

बढ़े हुए यूरिक एसिड को जल्द कंट्रोल कर देंगे ये होममेड ड्रिंक्स, आज से ही पीना कर दें शुरू

Lemon
Image Source : INSTAGRAM/GRASSROOTSJUICERYLemon 

नींबू

उबले हुए अंडे के ऊपर लोग अक्सर गरम मसाला, काला नमक डालकर खाते हैं। लेकिन अगर आप इन चीजों के अलावा नींबू का भी इस्तेमाल करते हैं तो अपनी इस आदत को आज ही छोड़ दें। ऐसा करने से भले ही आपको टेस्ट अच्छा लगे लेकिन इसके कारण  रक्त वाहिनियों को नुकसान हो सकता है। ऐसा करने से आपको दिल से संबंधित बीमारी होने की भी संभावना रहती है। 

ना खाएं पनीर
उबले हुए अंडे और पनीर दोनों में ही प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है। अगर आप उबले हुए अंडे खाने के बाद पनीर को खाते हैं तो ऐसा ना करें। दोनों ही में प्रोटीन होता है। ज्यादा प्रोटीन का सेवन करने से पेट से जुड़ी कई दिक्कतें हो सकती हैं। इसलिए अंडा खाने के बाद पनीर बिल्कुल ना खाएं।

Banana
Image Source : INSTAGRAM/MIMUNDOAZUCARADODCBanana

केला ना खाएं
अगर आप उबले हुए अंडे खाने के बाद केला खाते हैं तो इस आदत को भी आज से ही छोड़ दें। ऐसा इसलिए क्योंकि अंडे खाने के बाद केले को खाने से आपको पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। जैसे कि कब्ज, एसिडिटी और आंतों से संबंधित परेशानी। 

इन चीजों को कभी ना खाएं एक साथ, आ सकते हैं बीमारियों की चपेट में

मछली का ना करें सेवन
उबले हुए अंडे खाने के बाद मछली का भी सेवन ना करें। इससे आपको स्किन संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।