1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बढ़े हुए यूरिक एसिड को जल्द कंट्रोल कर देंगे ये होममेड ड्रिंक्स, आज से ही पीना कर दें शुरू

बढ़े हुए यूरिक एसिड को जल्द कंट्रोल कर देंगे ये होममेड ड्रिंक्स, आज से ही पीना कर दें शुरू

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 15, 2021 07:27 pm IST,  Updated : Mar 15, 2021 07:44 pm IST

दवाओं के अलावा कुछ घरेलू नुस्खों से भी शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड के स्तर को बराबर कर सकते हैं। ये घरेलू नुस्खा कुछ ड्रिंक्स का है। जानिए ये ड्रिंक्स क्या हैं और किस तरह से यूरिक एसिड को कंट्रोल करते हैं।

Uric acid- India TV Hindi
Uric acid Image Source : INDIA TV

शरीर में अगर यूरिक एसिड का लेवल बढ़ गया तो उससे सेहत संबंधी कई और दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे में समय रहते ही यूरिक एसिड का लेवल नियंत्रित करना बहुत जरूरी है। वैसे तो यूरिक एसिड को नियंत्रित करने के लिए दवाएं भी आती हैं लेकिन आप दवाओं के अलावा कुछ घरेलू नुस्खों से भी शरीर में बढ़े हुए यूरिक एसिड के स्तर को बराबर कर सकते हैं। ये घरेलू नुस्खा कुछ ड्रिंक्स का है। जानिए ये ड्रिंक्स क्या हैं और किस तरह से यूरिक एसिड को कंट्रोल करते हैं। 

बढ़े यूरिक एसिड को कंट्रोल करने के लिए तुरंत करें धनिया पत्ती का सेवन, जानें इस्तेमाल का सही तरीका

Coconut Water
Image Source : INSTAGRAM/ INDIANFOOD_TRAVEL_LIFESTYLECoconut Water

नारियल पानी पिएं रोजाना

नारियल पानी का सिर्फ नाम सुनते ही ठंडक का एहसास होने लगता है। इसका सेवन किसी भी मौसम में करना सेहत के लिए लाभकारी होता है। लेकिन क्या आपको ये पता है यूरिक एसिड को नियंत्रित करने में भी नारियल पानी अहम भूमिका निभाता है। नारियल पानी शरीर को डिटॉक्स करता है जिससे कि यूरिक एसिड का लेवल ठीक रहता है। 

Cucumber Juice
Image Source : INSTAGRAM/DRNICOLEGALANTECucumber Juice 

पिएं खीरे का जूस
खीरा सेहत के लिए बेहतरीन होता है। ये ना केवल शरीर में पानी की कमी हो दूर करता है बल्कि इसका जूस आपके शरीर में यूरिक एसिड के लेवल को भी कंट्रोल करेगा। खीरे के जूस में प्रचुर मात्रा में पोटेशियम और फॉस्फोरस होता है। ये दोनों तत्व किडनी को डिटॉक्स करते हैं जिससे कि शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा नियंत्रित रहती है। इसके साथ ही ये यूरिक एसिड के लक्षणों को भी कम करने में मददगार है। 

बढ़े हुए यूरिक एसिड को जल्द कंट्रोल कर देगी अजवाइन, जानें कब और कैसे करना है इस्तेमाल

ग्रीन टी
ग्रीन टी वजन कंट्रोल करने के अलावा आपके शरीर में यूरिक एसिड के लेवल को नियंत्रित करने का काम करता है। इसे आप एक दिन में एक से दो कप पी सकते हैं।

Coffee
Image Source : INSTAGRAM/ JONESTWOCENTSCoffee 
 

ब्लैक कॉफी भी कंट्रोल करेगी यूरिक एसिड
ब्लैक कॉफी भी यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में कारगर है। इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो यूरिक एसिड को शरीर में सही स्तर में लाने में मददगार हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।