1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. World Digestive Health Day: खाने के बाद आती है खट्टी डकार और फूल जाता है पेट? एक्सपर्ट से जानें क्यों होती है पाचन से जुड़ी ये समस्या

World Digestive Health Day: खाने के बाद आती है खट्टी डकार और फूल जाता है पेट? एक्सपर्ट से जानें क्यों होती है पाचन से जुड़ी ये समस्या

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : May 29, 2024 05:00 pm IST,  Updated : May 29, 2024 05:00 pm IST

खाने के बाद अगर आपका पेट फूल जाता है और खट्टी डकार आने लगती है तो इससे छुटकारा पाने के लिए आप तुरंत इन घरेलू नुस्खों को आज़माएं।

World Digestive Health Day:- India TV Hindi
World Digestive Health Day: Image Source : SOCIAL

कई बार ऐसा होता है कि खाना खाने के बाद लोगों को खट्टी डकार आने लगती है और अपच की समस्या शुरू हो जाती है। आकाश हेल्थकेयर में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी हेपेटोलॉजी और वरिष्ठ सलाहकार तथा विभागाध्यक्ष, डॉ. शरद मल्होत्रा बता रहे हैं कि आखिर ऐसा क्यों होता है। बकौल डॉक्टर डॉ. शरद मल्होत्रा पेट से जुड़ी ये परेशानियां खाना खाने के बाद पेट का फूल जाना, खट्टी डकार का आना और पेट का तेज़ाब गले के अंदर आना…गैस्ट्रोपेरेसिस यानी पेट के तेज़ाब की छाती में माइग्रेट होने की बीमारी की वजह से होता है। साथ ही आजकल की बिगड़ती जीवनशैली और खान पान की वजह से होने लगी हैं। सही समय पर खाना नहीं खाने की वजह से लोगों को गैस और ब्लोटिंग का सामना करना पड़ता है। ऐसे में खाना खाने के बाद पेट में जब गैस बन जाती है तब एसिडीटी और खट्‌टी डकार आने लगती है। इस स्थिति में अक्सर खाना खाने के बाद पेट बाहर निकल आता है। अगर खाने के बाद आपके साथ भी यही समस्या हो रही है तो इन घरेलु नुस्खों को आज़माएं।

अपच और ब्लोटिंग होने पर ये नुस्खें आज़माएं:

  • अदरक के टुकड़े: अगर रात में खाना खाने के बाद आपको अपच और ब्लोटिंग की समस्या होती है तो आप अदरक के छोटे-छोटे टुकड़ों को खाएं। आप अदरक का इस्तेमाल आप सलाद में कर सकते हैं। जिससे आपको खाने में आसानी होगी। इसके सेवन से से आपको काफी आराम मिलेगा। 
  • सौंफ: अगर आपको रात का खाना खाने के बाद खट्टी डकार आती है और पेट में गैस बनता है तो आप सौंफ को चबाकर खाएं। इससे आपको फायदा होगा।
  • अजवाइन का पानी: ब्लोटिंग और अपच से छुटकारा दिलाने में अजवाइन का पानी भी बेहद फायदेमंद है। रात को सोने से पहले आधा चम्मच अजवाइन को एक गिलास पानी में डालकर उबालें फिर उस पानी को पियें। इससे आपको तुरंत आराम मेलगा। 

कैसे करें इस समस्या से बचाव?

  • खाना खाते समय कभी भी पानी न पियें। खाने के लगभग 2 से 3 घंटे बाद ही पानी पियें। 
  • साथ ही जितनी भूख हो उससे हमेशा थोड़ा कम खाना ही खाएं। 
  • खाना हमेशा थोड़ा थोड़ा खाएं
  • खाना खाने के बाद हमेशा आधे घंटे की वॉक करें। 
  • रात का खाना शाम के 7 से 8 बजे के बीच में कर लें।
  • वजन को नियंत्रण में रखें। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।