1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. इन फलों को भूलकर भी न खाएं सुबह या खाली पेट, वर्ना फायदे की जगह होगा नुकसान

इन फलों को भूलकर भी न खाएं सुबह या खाली पेट, वर्ना फायदे की जगह होगा नुकसान

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 22, 2023 06:00 am IST,  Updated : Nov 22, 2023 06:00 am IST

खाली पेट अगर आपने इन फलों को खाया तो इससे आपको पेट से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए भूलकर भी इन कुछ फलों को खाली पेट न खाएं।

Don't eat these fruits in the morning- India TV Hindi
Don't eat these fruits in the morning Image Source : FREEPIK

सुबह के समय फलों का सेवन करना बेहद फायदेमंद माना गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ फल ऐसे भी हैं जिनका सेवन कभी भी सुबह के समय या खाली पेट नहीं करना चाहिए। साइट्रस फ्रूट्स यानी खट्टे फलों को खाली पेट खाने से एसिडिटी बढ़ सकती है। खट्टे फल विटामिन सी का अच्छा स्रोत होते हैं। इनमें संतरा, मौसंबी, नींबू, कीवी जैसे फल शामिल हैं। आज हम आपको बताएंगे कि ऐसे कौन से खट्टे फल हैं जिन्हें खाली पेट नहीं खाना चाहिए। साथ ही ये भी बताएंगे कि नाश्ते में क्या खाना फायदेमंद हो सकता है।

इन फलों को कभी खाली पेट न खाएं

  • खट्टे फल न खाएं: कभी भी किसी भी खट्टे फल को खाली पेट नहीं खाना चाहिए। अंगूर खाने में खट्टे होते हैं। इसलिए, इन्हें खाली पेट नहीं खाना चाहिए। इसमें भरपूर मात्रा में एसिड पाया डाता है। ये गैस्ट्रिक, एसिड, अल्सर और पेट में जलन की शिकायत की वजह बन सकते हैं। खाली पेट कभी संतरा या मुसब्बी भी नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इनमें विटामिन-सी की मात्रा ज्यादा होती है। इसके अलावा इनमें साइट्रिक एसिड भी पाया जाता है जो पेट में जलन पैदा कर सकता है।
  • केला: पोषक तत्वों से भरपूर केला सेहत के लिए बहुत फ़ायदेमंद होता है लेकिन इसे खाली पेट खाने से बचना चाहिए। केले में मौजूद ये पोष्टिक तत्व पेट में बेचैनी, उल्टी जैसी परेशानी पैदा कर सकते है। 
  • अनानस: अनानस को कभी भी खाली पेट नहीं खाना चाहिए। विटामिन सी से भरपूर यह फल डाइजेशन के लिए बहुत अच्छा काम करता है। लेकिन अगर आपने यह फल खाली पेट खाया तो इससे आपक हाज़मा ज़रूर बिगड़ जायेगा। 
  • आम: आम ऐसा फल है जिसे देखकर तुरंत खाने का मन करता है। लेकिन इसेको खाली पेट खाने से आपको ब्लोटिंग और अपच की समस्या हो सकती है। और डाइजेशन एकदम खराब हो जाता है इसलिए इस फल को खाना खाने के बाद खाने की सलाह दी जाती है। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

बथुआ का साग खाते ही जोड़ों और उंगलियों के दर्द से मिलेगा आराम, इन समस्याओं में भी है कारगर

सर्दियों के मौसम में गर्म पानी से नहाना फायदेमंद है या नुकसानदेह? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।