1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह-सुबह पिएं इस हरे मसाले का पानी, दूर हो जाएंगी कब्ज-एसिडिटी समेत सेहत से जुड़ी कई समस्याएं

सुबह-सुबह पिएं इस हरे मसाले का पानी, दूर हो जाएंगी कब्ज-एसिडिटी समेत सेहत से जुड़ी कई समस्याएं

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 03, 2025 06:30 am IST,  Updated : Apr 03, 2025 06:30 am IST

क्या आपने कभी पोषक तत्वों से भरपूर इस हरे मसाले का पानी पिया है? अगर नहीं, तो इसके हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में जानने के बाद आप भी इसे अपने डेली डाइट प्लान में शामिल कर लेंगे।

इलायची का पानी- India TV Hindi
इलायची का पानी Image Source : SOCIAL

इलायची की तरह इलायची का पानी भी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किचन में रखी इलायची में आयरन, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। आप भी हर रोज सुबह-सुबह इलायची का पानी पीना शुरू कर दीजिए। आपको महज एक ही महीने के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा।

पेट से जुड़ी समस्याओं का रामबाण इलाज

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक इलायची और इलायची का पानी, दोनों ही गट हेल्थ को सुधारने में असरदार साबित हो सकते हैं। अगर आपको अक्सर कब्ज या फिर एसिडिटी की समस्या का सामना करना पड़ता है, तो आपको इलायची के पानी को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना लेना चाहिए। इसके अलावा अपनी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट कर वेट लॉस जर्नी को आसान बनाने के लिए भी इलायची के पानी का सेवन किया जा सकता है।

कंट्रोल करे ब्लड प्रेशर

इलायची के पानी में पाए जाने वाले तत्व अपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकते हैं। यही वजह है कि हाई ब्लड प्रेशर से जूझ रहे मरीजों को इलायची का पानी पीने की सलाह दी जाती है। कुल मिलाकर इलायची का पानी पीकर आप अपनी हार्ट हेल्थ को मजबूत बनाकर दिल से जुड़ी गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं।

गौर करने वाली बात

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर रोज इलायची का पानी पीने की वजह से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के खतरे को भी कम किया जा सकता है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से इलायची का पानी पीना बेहद जरूरी है। ध्यान रहे कि जरूरत से ज्यादा इलायची का पानी पीने की वजह से आपके शरीर पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी पड़ सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।