1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बढ़ती तोंद और मोटापे का काल हैं ये ड्रिंक्स, रोज़ाना सुबह सेवन करने से फटाफट पिघलेगी चर्बी

बढ़ती तोंद और मोटापे का काल हैं ये ड्रिंक्स, रोज़ाना सुबह सेवन करने से फटाफट पिघलेगी चर्बी

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Feb 19, 2024 06:30 am IST,  Updated : Feb 19, 2024 06:30 am IST

वजन को कंट्रोल में रखने के लिए कुछ लोग जिम में घंटो पसीना बहाते हैं। लेकिन, डाइट पर ध्यान रखकर भी वजन को कंट्रोल किया जा सकता है।

Obesity Healthy Drink - India TV Hindi
Obesity Healthy Drink Image Source : SOCIAL

अपने वेट लॉस प्लान और डाइट प्लान को सही बनाए रखने से आप जल्दी और हेल्दी तरीके से वजन कम कर सकते हैं। लेकिन अब सवाल यह उठता है कि आप वजन कम करने के अपने लक्ष्यों को जल्दी से जल्दी कैसे पा सकते हैं। तो इसके लिए हम आपको बताते हैं ऐसे ड्रिंक्स के बारे में जो आपको मोटापा तो कम करेंगे ही साथ ही साथ पेट पर जमी चर्बी को भी घटाएंगे। हम आपको बता रहे हैं कुछ मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने वाले डिंक्स के बारे में जो अगर आप रोज सुबह पीएंगे तो वजन तेजी से कम होगा। यह ड्रिंक फैट लॉस यानी मोटापे से भी राहत दिलाते हैं। अगर आप इन्हें सुबह-सुबह लेते हैं तो आपका चयापचय बेहतर होगा। जो सेहत के लिए तो अच्छा है ही साथ ही साथ आपका वजन भी तेजी से कम करेंगे।

  1. सौंफ का पानी: खाने के बाद सौंफ लेने के पीछे पाचन को बेहतर बनाना और सेहत से जुड़े कई फायदे कारण हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सौंफ वजन कम करने में भी आपकी मदद कर सकती है। जी हां, वजन कम करने के लिए आप सौंफ का इस्तेमाल कर सकते हैं। सौंफ इसके लिए आपको एक चम्मच सौंफ के बीजों को रात भर पानी में भिगो कर रखना है। अगले दिन सुबह-सुबह इस पानी को पी लेना है।
  2. जीरे का पानी: जीरे में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो शरीर में इकट्ठा हो रहे जहरीली पदार्थों को बाहर निकालने का काम करता है। इससे शरीर के अंदरुनी अंग बेहतर तरीके से काम करते हैं। जीरे को थोड़े से पानी में रात भर भिगोकर रख लीजिए अगली सुबह इस पानी को पीने से लीवर में प्रोडक्‍शन बढ़ता है, जिससे आपको एसिडिटी और गैस से राहत मिलती है।
  3. अजवाइन का पानी: अजवाइन का पानी पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है, जिससे चर्बी घटने लगती है। एक गिलास पानी में रात भर अजवाइन भिगोकर रख दें। इसमें शहद मिलाकर खाली पेट पीने से जल्दी फायदा होता है। आप चाहें तो पानी में अजवाइन उबालकर भी पी सकते हैं।
  4. नीबू पानी: बढ़े हुए वजन से परेशान हैं तो नींबू पानी वजन कम करने में काफी सहायता करेगा। दरअसल, नींबू में पाया जाने वाला पेक्टिन फाइबर शरीर को भूख महसूस नहीं होने देता। जिसके कारण व्यक्ति असमय स्नैक्स इत्यादि नहीं खाता। इससे वजन को कम करने में मदद मिलती है। वहीं नींबू पानी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालकर वजन कम करने में मददगार साबित होता है।
  5. ग्रीन टी: ग्रीन टी में पॉलीफेनॉल्स भरपूर मात्रा में होता है। पॉलीफेनॉल्स असल में एंटी-ऑक्सीडेंट व एंटी फ्लेमेटरी होते हैं, जो डायबिटीज के मरीजों में दिल के रोगों के खतरे को कम करने में मददगार है। ग्रीन टी उन लोगों के लिए बहुत बढ़िया है जो डायबिटीज से जूझ रहे हैं, क्योंकि डायबिटीज मेटाबॉलिक सिस्टम को बेहतर बनाती है। ग्रीन टी में पॉलीफेनॉल्स भरपूर मात्रा में होता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

गैस और एसिडिटी से हैं परेशान? छुटकारा पाने के लिए आज़माएं ये उपाय तुरंत मिलेगा आराम

ज़्यादा लहसुन का सेवन है खतरनाक, हो सकते हैं इन बीमारियों के शिकार; जानें एक दिन में कितना खाएं?

विटामिन्स की कमी से शरीर में होने लगती हैं ये गंभीर परेशानियां, नज़रअंदाज़ करना पड़ सकता है भारी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।