1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खाली पेट काला नमक का पानी पीने से ये समस्यांए होंगी फ्लश ऑउट, बॉडी होगी डिटॉक्स

खाली पेट काला नमक का पानी पीने से ये समस्यांए होंगी फ्लश ऑउट, बॉडी होगी डिटॉक्स

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 10, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jun 10, 2024 06:30 am IST

काला नमक का पानी: काला नमक की तासीर ठंडी होती है। ये पेट के लिए ही नहीं शरीर के कई अंगों के लिए कई प्रकार से काम करता है। आइए, जानते हैं विस्तार से।

Black salt water benefits- India TV Hindi
Black salt water benefits Image Source : SOCIAL

काला नमक का पानी: काला नमक असल में एक ठंडी तासीर का नमक है जो कि पेट के अस्तर को ठंडा करने के साथ शरीर को कई समस्याओं से बचाने में मदद करता है। इसके अलावा काला नमक में लैक्सटेसिव गुण होता है जो कि मेटाबोलिक रेट बढ़ाने के साथ शरीर में बॉवेल मूवमेंट को भी सही करने में मददगार है। लेकिन, इन तमाम चीजों के अलावा भी काला नमक का पानी पीने के कई फायदे कैसे, जानते हैं विस्तार से।

काला नमक का पानी पीने के फायदे (Benefits of Black Salt Water in Hindi)

  • लिवर डिटॉक्स करने में मददगार है: काला नमक लिवर डिटॉक्सीफाई करने में मददगार है। इस नमक की खास बात ये है कि ये पानी लिवर सेल्स में जमा गंदगी को फ्लश ऑउट करने में मददगार है। इसके अलावा ये लिवर के काम काज को तेज करता है और लिवर की कई बीमारियों से बचाव में मददगार है। 

  • बॉडी करता है डिटॉक्स: काला नमक का पानी गंदगी को फ्लश ऑउट करने में मददगार है। ये एक ऐसा तत्व है जो कि शरीर में चिपके गंदगी को पानी से अलग करता है और फिर इसे फ्लश ऑउट करने में मदद करता है। 

  • स्किन के लिए फायदेमंद: काला नमक का पानी स्किन के लिए कई प्रकार से फायेदमंद है। ये पहले तो, स्किन में हो रही डैमेज गतिविधियों को कम करता है और खून साफ करने में मददगार है। इसके अलावा ये स्किन पोर्स को अंदर से साफ करता है और इसका निखार बढ़ाने में मददगार है।

  • नहीं होती कब्ज की समस्या: काला नमक का पानी कब्ज की समस्या को कम करने में मददगार है। ये पेट को हेल्दी रखने के साथ पेट का मेटाबोलिक रेट बढ़ाने में मददगार है। इस तरह ये कब्ज की समस्या को कम करने के साथ बवासीर की समस्या को कम करने में मददगार है। तो, काला नमक को पानी में मिलाएं और इस पानी को पिएं। साथ ही खाली पेट भी आप इस पानी का सेवन कर सकते हैं। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।