1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सावधान! सर्दियों में कम पानी पीने से सेहत को हो सकते हैं ये भयंकर नुकसान, दिनभर में पियें इतने ग्लास पानी

सावधान! सर्दियों में कम पानी पीने से सेहत को हो सकते हैं ये भयंकर नुकसान, दिनभर में पियें इतने ग्लास पानी

 Written By: Poonam Yadav
 Published : Dec 05, 2023 09:33 am IST,  Updated : Dec 05, 2023 11:34 am IST

मौसम कोई भी हो शरीर को जितने पानी की ज़रूरत है उतना उसे मिलना ही चाहिए वर्ना शरीर में पानी की कमी होने लगती है।

Drinking less water effects- India TV Hindi
Drinking less water effects Image Source : SOCIAL

उत्तर भारत समेत देश कई कई हिस्सों में ठंड के साथ ठिठुरन बढ़ने लगी है। लोग इस मौसम का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं। लेकिन ये मौसम अपने साथ कई परेशानियां भी लाता है। वातावरण ठंडा होने की वजह से इस सीज़न में लोगों को बहुत ज़्यादा प्यास नहीं लगती है। जिसका साइड इफेक्ट उनकी बॉडी पर दिखने लगता है। मौसम कोई भी हो शरीर को अगर जितना पानी चाहिए उतना नहीं मिलेगा तो इससे शरीर में कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं।  पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और गंदगी को निकालने में मदद करता है। कम पानी पीने से हमारी बॉडी कई बीमारियां की चपेट में आती है सबसे पहले शुरुआत होती है डिहाइड्रेशन से। चलिए हम आपको बताते हैं बॉडी में पानी की कमी होने से आपको सेहत से जुड़ी कौन सी परेशनियां हो सकती हैं। 

इस मौसम में कम पानी पीने से शरीर को होंगे ये नुकसान

  • कब्ज की समस्या: शरीर में जब पानी की मात्रा कम होती है तो उस वजह से सबसे पहला असर आपके पेट पर पड़ता है। काम पानी पीने से आपको कब्ज जैसे गंभीर समस्या का सामना करना पड़ सकता है। आपका खाना अच्छे से पचे इसलिए आपकी बॉडी में ज़रूरत के हिसाब से पानी होना चाहिए। जब शरीर में इसकी कमी होती है तो कब्ज आपको परेशान करता है। 
  • कमजोरी महसूस होना: अगर आप इस मौसम में कम पानी पे रहे हैं तो इससे आपके शरीर में पानी की कमी हो जाएगी। पानी की कमी से बॉडी बहुत ज़्यादा कमजोर होने लगती है। दरअसल, कम पानी पीने से शरीर में खून को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है। जिस वजह से आपको हमेशा थकान और कमजोरी लगती है। 
  • स्किन हो सकती है बेजान: इस मौसम में लोगों का स्किन बहुत ज़्यादा ड्राई होता है। इसके पीछे सबसे बड़ी वजह कम पाने पीन है। कम पानी पीने सेत्वचा का रूखापन परेशान करता है। इसलिए दिन में कम से कम 5 से 7 गिलास पानी ज़रूर पिएं।
  • किडनी पर पड़ता है बुरा असर: कम पानी पीने से किडनी स्टोन का डर कई गुना बढ़ जाता है। किडनी को ढंग से काम करने के लिए पानी की जरूरत होती है। जब शरीर में पानी ही कम होगा तो  किडनी पूरी ताकत से काम करेगी जिससे यूरिनरी ट्रैक इंफेक्शन या ट्रैक में जलन की शिकायत हो सकती है।

दिल का रखना है ख्याल तो आज से ही इन चीज़ों को डाइट में करें शुमार, हार्ट होगा सुपर हेल्दी

एक दिन में पिएं इतना पानी

अपने आप को हाइड्रेटेड रखने के लिए और बीमारियों से दूर रहने के लिए आप दिन भर में 3 से 4 लीटर तक पानी पियें। इतना पानी पीने से आपका शरीर सेहतमंद और तरोताजा दिखेगा। आप चाहे तो दिनभर में 7 से 8 ग्लास पानी पीने का गोल भी रख सकते हैं। अगर आपने इन दिनभर में इतना पानी पी लिया तो इससे आपकी सेहत बनी रहेगी।

ऑटोइम्यून रोग से निजात दिलाने में कारगर हैं बाबा रामदेव के ये आयुर्वेदिक उपाय और योग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।