1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दिल का रखना है ख्याल तो आज से ही इन चीज़ों को डाइट में करें शुमार, हार्ट होगा सुपर हेल्दी

दिल का रखना है ख्याल तो आज से ही इन चीज़ों को डाइट में करें शुमार, हार्ट होगा सुपर हेल्दी

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 05, 2023 07:04 am IST,  Updated : Dec 05, 2023 07:25 am IST

बदलती लाइफस्टाइल के कारण लोग कम उम्र में ही हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। ऐसे में अपने हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आप इन कुछ फूड्स को अपने डाइट में शामिल करें।

Food for healthy heart - India TV Hindi
Food for healthy heart Image Source : SOCIAL

आज के समय में लोग दिल से जुड़ी बीमारियों से बहुत ज़्यादा ग्रसित हो रहे हैं। दिल संबंधी ये समस्याएं बुजुर्गों को ही नहीं बल्कि कम उम्र के लोगों को भी बहुत ज़्यादा होती हैं। अगर दिल कमजोर हो जाए तो उस वजह से लोग हार्ट अटैक तो या कार्डियक अरेस्ट का शिकार होने लगते हैं। 40 साल और उससे कम उम्र के लोगों में अचानक कार्डियक अरेस्ट के मामले बढ़े हैं। भारत में पिछले 5 साल में हार्ट प्रॉब्लम के मामले में 53 प्रतिशत बढ़े हैं। रिसर्च के मुताबिक, खराब लाइफ स्टाइल, फास्ट फूड, हैवी स्मोकिंग, हाई प्रोटीन डाइट, एक्सेस स्टेरॉयड, हाई टेंशन लेवल, अनियमित निद्रा के कारण हार्ट एक्स्ट्रा सेंसेटिव हो जाता है। इसलिए जरूरी है कि लाइफस्टाइल के साथ-साथ खानपान पर भी थोड़ा सा बदलाव  किया जाए।

दिल की सेहत को सुधारने में ये फूड्स हैं फ़ायदेमंद 

  • अलसी है फायदेमंद: अलसी में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर करता है। इसलिए अपनी डाइट में अलसी का सेवन ज़रूर करें। इसके सेवन से सूजन, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल सहित कई दिल की बीमारी के खतरे वाले फैक्टर को कम किया जा सकता है
  • लहसुन है असरदार: लहसुन खाने से खून का जमाव नहीं होता है और हार्ट अटैक होने का खतरा कम हो जाता है। लहसुन और शहद के मिश्रण को खाने से दिल तक जाने वाली धमनियों में जमा वसा निकल जाता है, जिससे ब्‍लड सर्कुलेशन ठीक तरह दिल तक पहुंचता है। खून को पतला करके लहसुन दिल को जवां रखता है।

  • फिश का इस्तेमाल: मछलियों में ओमेगा 3 फैटी एसिड पाए जाते हैं, जो आपके दिल की सेहत के लिए बेहद असरदार है। मछली का सेवन मृत्यु दर, डिप्रेशन और दिल की बीमारी के कम खतरे से जुड़ा हुआ है।

  • दालचीनी है फायदेमंद : दालचीनी एक ऐसा मसाला है, जो आपके खाने का स्वाद बढ़ाता है। लेकिन यह मसाला औषधीय गुणों से भी भरपूर है।  इसमें फाइबर, कैल्शियम अधिक मात्रा में पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर नसों की ब्लॉकेज को खोलता है। इसके सेवन से हार्ट अटैक का खतरा कम होता है साथ ही आप आप ब्लड शुगर को आसनी से कंट्रोल कर सकते हैं।

  • हल्दी है असरदार : हल्दी एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होते हैं जो दिल की सेहत का ख़ास ख्याल रखते हैं। इसमें मौजूद करक्यूमिन नामक तत्व आपकी हड्डियों को मजबूत बनाते हैं। 

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य ले)

सुबह ब्रेकफास्ट में इन चीज़ों का सेवन करने से सेहत का निकल जाएगा कबाड़ा, हो जाएंगे डायबिटीज के शिकार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।