1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. रात में सोने से पहले पीते हैं हल्दी वाला दूध? सेहत को झेलने पड़ सकते हैं ये नुकसान

रात में सोने से पहले पीते हैं हल्दी वाला दूध? सेहत को झेलने पड़ सकते हैं ये नुकसान

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Mar 21, 2025 05:12 pm IST,  Updated : Mar 21, 2025 06:02 pm IST

क्या आप जानते हैं कि रात के समय हल्दी वाला दूध पीने की वजह से आपको सेहत से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है?

हल्दी वाला दूध पीने के नुकसान- India TV Hindi
हल्दी वाला दूध पीने के नुकसान Image Source : FREEPIK

क्या आपको भी यही लगता है कि हल्दी वाला दूध पीकर आपकी सेहत पर सिर्फ पॉजिटिव असर पड़ता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक ज्यादा मात्रा में हल्दी वाला दूध पीने से आपकी सेहत पर नेगेटिव असर भी पड़ सकता है। 

पेट से जुड़ी समस्याएं

रात में हल्दी वाला दूध पीकर सोने की आदत आपकी गट हेल्थ पर भारी पड़ सकती है। सोने से पहले ज्यादा मात्रा में हल्दी वाला दूध पीने से पेट से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पेट में दर्द, दस्त, गैस, एसिडिटी या फिर ब्लोटिंग जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं की चपेट में आने से बचने के लिए आपको रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने से बचना चाहिए।

त्वचा पर पड़ सकता है नेगेटिव असर

जरूरी नहीं है कि हल्दी वाला दूध पीकर सभी लोगों की सेहत को सुधारा जा सके। अगर आपको हल्दी वाला दूध सूट नहीं करता है, तो आपकी त्वचा की सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इस तरह के लोगों को स्किन एलर्जी या फिर चकत्ते या फिर खुजली की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

सांस लेने में तकलीफ

रात में सोने से पहले हल्दी वाला दूध पीने की वजह से आपको सांस लेने में भी दिक्कत महसूस हो सकती है। इस तरह की समस्याओं से बचने के लिए आपको सोच-समझकर ही हल्दी वाले दूध को अपने डाइट प्लान में शामिल करना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर हल्दी वाले दूध को सही मात्रा में और सही तरीके से कंज्यूम न किया जाए, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याएं आपके शरीर पर हमला कर सकती हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।