1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सिर्फ बार-बार भूलना ही नहीं, ये लक्षण भी अल्जाइमर रोग की तरफ कर सकते हैं इशारा

सिर्फ बार-बार भूलना ही नहीं, ये लक्षण भी अल्जाइमर रोग की तरफ कर सकते हैं इशारा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 21, 2025 06:30 am IST,  Updated : Sep 21, 2025 06:30 am IST

World Alzheimer's Day: आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर साल 21 सितंबर के दिन को विश्व अल्जाइमर दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

विश्व अल्जाइमर दिवस- India TV Hindi
विश्व अल्जाइमर दिवस Image Source : FREEPIK

अल्जाइमर को ज्यादातर लोग भूलने की बीमारी के नाम से भी जानते हैं। अल्जाइमर एक तरह का मेंटल डिसऑर्डर है। आज यानी 21 सितंबर को वर्ल्ड अल्जाइमर डे है और इस दिन आपको भी इस रोग के कुछ लक्षणों के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए। समय रहते इस बीमारी की पहचान करना बेहद जरूरी होता है वरना आपकी मेंटल हेल्थ और फिजिकल हेल्थ बुरी तरह से डैमेज हो सकती है।

अल्जाइमर के लक्षण

अल्जाइमर के लक्षणों में घटनाओं को, नामों को या फिर जानकारियों को भूल जाना शामिल है। लेकिन इसके अलावा भी कुछ लक्षण अल्जाइमर की तरफ इशारा कर सकते हैं। एक ही सवाल को या फिर कहानी को या फिर बात को रिपीट करना, इस तरह का लक्षण भी अल्जाइमर का संकेत साबित हो सकता है। अल्जाइमर की वजह से दूसरों की बात समझने में भी दिक्कत महसूस हो सकती है।

न करें नजरअंदाज करने की गलती

निर्णय लेने में दिक्कत महसूस होना, ये लक्षण अल्जाइमर की तरफ इशारा कर सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक जैसे-जैसे ये बीमारी बढ़ती है, लक्षणों की इंटेंसिटी भी बढ़ने लगती है। अल्जाइमर की वजह से मूड स्विंग की दिक्कत का सामन करना पड़ सकता है। इस तरह के लक्षण एक साथ नजर आने पर आपको तुरंत सावधान हो जाना चाहिए और अपना चेकअप करवा लेना चाहिए। 

गौर करने वाली बात

अल्जाइमर धीरे-धीरे मरीज की सेहत पर इतना ज्यादा हावी होता जाता है कि मरीज की रोजमर्रा के काम करने की क्षमता भी खत्म होती चली जाती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस मेंटल डिसऑर्डर का कोई इलाज नहीं है। हालांकि, दवाइयों से और थोड़ी-बहुत सावधानी बरतकर इस बीमारी के लक्षणों को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकता है। 

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।