1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. एक साथ खाएं बादाम और अंजीर, फौलाद सा मजबूत बन जाएगा आपका शरीर, जानिए जबरदस्त फायदे

एक साथ खाएं बादाम और अंजीर, फौलाद सा मजबूत बन जाएगा आपका शरीर, जानिए जबरदस्त फायदे

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Apr 25, 2026 06:49 pm IST,  Updated : Apr 25, 2026 06:49 pm IST

Why to eat almonds figs together: क्या आप जानते हैं कि अगर आप एक साथ बादाम और अंजीर को अपने डाइट प्लान में शामिल करते हैं, तो आपकी सेहत पर कितने सारे पॉजिटिव असर पड़ सकते हैं?

बादाम अंजीर खाने के फायदे- India TV Hindi
बादाम अंजीर खाने के फायदे Image Source : FREEPIK/PIXABAY

बादाम हो या फिर अंजीर हो, दोनों में मौजूद तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचा सकते हैं। अगर आपने औषधीय गुणों से भरपूर इन ड्राई फ्रूट्स को सही मात्रा में और सही तरीके से अपने डाइट प्लान में शामिल कर लिया, तो सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का खतरा कम हो सकता है। आइए जानते हैं कि हर रोज बादाम और अंजीर को एक साथ खाने से क्या होता है? इसके अलावा इस आर्टिकल में हम आपको बादाम और अंजीर को एक साथ कंज्यूम करने के तरीके के बारे में भी बताएंगे।

गट हेल्थ के लिए फायदेमंद- बादाम और अंजीर को पेट की सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। कब्ज और अपच की समस्या से राहत पाने के लिए बादाम और अंजीर का सेवन किया जा सकता है। क्या आप अपनी वेट लॉस जर्नी को बूस्ट करना चाहते हैं? अगर हां, तो आप इन दोनों ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना शुरू कर सकते हैं। कमजोरी को दूर कर शरीर को ताकतवर बनाए रखने के लिए भी इन दोनों ड्राई फ्रूट्स को कंज्यूम करने की सलाह दी जाती है।

सेहत के लिए वरदान- शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने के लिए बादाम और अंजीर का सेवन किया जा सकता है। बादाम और अंजीर में मौजूद तत्व दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में कारगर साबित हो सकते हैं। इतना ही नहीं, बादाम और अंजीर को डायबिटीज पेशेंट्स के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसके अलावा बोन हेल्थ को मजबूत बनाने के लिए बादाम और अंजीर को कंज्यूम किया जा सकता है।

कैसे करना चाहिए सेवन- रात में 6-10 बादाम और 2 अंजीर को पानी में भिगोकर छोड़ दीजिए। अगली सुबह बादाम के छिलके को हटा दीजिए और इस ड्राई फ्रूट का सेवन कर लीजिए। इसके साथ ही अंजीर को भी पानी से निकालकर खा लीजिए और फिर अंजीर के पानी को भी पी जाइए। रोज इस तरह से बादाम और अंजीर खाएं और महज कुछ ही हफ्तों में खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।