1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. पपीता में मिलाकर खाएं ये एक चीज़, सालों के कब्ज की हो जाएगी छुट्टी; जानें खाने का सही समय?

पपीता में मिलाकर खाएं ये एक चीज़, सालों के कब्ज की हो जाएगी छुट्टी; जानें खाने का सही समय?

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jun 13, 2024 12:04 am IST,  Updated : Jun 13, 2024 03:02 am IST

पपीता पाचक एंजाइम्स को बढ़ावा देता है और पाचन तंत्र को तेज करता है। जब आप चिया सीड्स के साथ इसे खाते हैं तो फायदे बढ़ जाते हैं। जानते हैं कैसे।

कब्ज में पपीता के फायदे- India TV Hindi
कब्ज में पपीता के फायदे Image Source : SOCIAL

खराब लाइफस्टाइल और अनहेल्दी डाइट की वजह से लोगों में कब्ज (constipation) की समस्या इन दिनों तेजी से बढ़ती जा रही है। कब्ज की समस्या  में लोग घंटों बाथरूम में बैठे रहते हैं लेकिन मल त्यागने में बड़ी मुश्किल का समाना करना पड़ता है।आप जानकर हैरान होंगे लेकिन भारत में स्थिति ऐसी है कि हर दूसरा इंसान इस परेशानी से जूझ रहा है।ऐसे में इस समस्या से छुटकारा दिलाने में पपीता का सेवन बेहद लाभदायक है।लेकिन अगर आप पपीता के साथ चिया सीड्स मिलाकर सेवन करेंगे तो पुराने से पुराने कब्ज से मुक्ति मिलती है।चलिए जानते हैं कब्ज की परेशानी में पपीता और चिया सीड्स का एक साथ सेवन कैसे करें साथ ही किस समय पर खाने से ज़्यादा फायदा होगा

कब्ज में पपीता और चिया सीड खाने के फायदे-Papaya with chia seeds for constipation in hindi

कब्ज की समस्या में पपीता बेहद फायदेमंद है ये तो हम जानते हैं लेकिन और चिया सीड्स भी कम लाभकारी नहीं है। आपको बता दें चिया सीड्स एक जैल जैसा कंपाउंड बनाता है जो लैक्सेटिव (laxative) की तरह काम करता है और आंतों में जमे मैल को साफ़ कर पानी के साथ फल्श ऑउट करने में मदद करता है। दूसरा, पपीता आपके पाचन क्षमता को भीतर करता है।इन दोनों में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।इसलिए इनके सेवन से मल त्यागने में आसानी होती है

पपीता के साथ ऐसे मिलाकर खाएं चिया सीड्स-Eat chia seeds mixed with papaya

सबसे पहले चिया सीड्स को रात में थोड़ा से पानी में भिगोकर रख दें। फिर सुबह सबसे पहले पपीता काटकर और इसमें ये चिया सीड्स मिलाकर खाएं। आपको कुछ ही घंटों में प्रेशर आएगा और आपका पेट साफ हो जाएगा। डायबिटीज और मोटापे जैसी समस्या में भी पपीता और चिया सीड का सेवन फायदेमंद है। इसके साथ ही ये दोनों चीजें मेटाबोलिज्म को तेज करता है। इससे आपका खाना सही से पचता है, पेट साफ होता है और आप कई बीमारियों से बच रह सकते हैं।

कब करें सेवन?

बता दें पपीता और चिया सीड्स का सेवन आप सुबह के समय  खाली पेट करें। इससे आपको प्रेशर बनेगा और मल त्यागने में आसानी होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।