1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. सुबह खाली पेट दही खाना माना जाता है सबसे फायदेमंद, शरीर इन बीमारियों से रहता है दूर

सुबह खाली पेट दही खाना माना जाता है सबसे फायदेमंद, शरीर इन बीमारियों से रहता है दूर

 Written By: Bharti Singh
 Published : Jun 01, 2024 06:30 am IST,  Updated : Jun 01, 2024 06:30 am IST

Curd Empty Stomach: गर्मियों में दिन की शुरुआत चाय-कॉफी से नहीं बल्कि दही, छाछ या लस्सी से करनी चाहिए। सुबह दही खाने के कई फायदे हैं। पेट और पाचने के लिए इसे गर्मियों में सबसे अच्छा माना जाता है। जानिए क्यों?

Curd- India TV Hindi
Curd Image Source : FREEPIK

ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरूआत चाय, कॉफी या दूध के साथ करते हैं, लेकिन गर्मी में इन चीजों की बजाय सुबह दही खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। जैसे किसी शुभ काम पर जाने से पहले मां दही चीनी खिलाती हैं ठीक वैसे ही दही चीनी या सिर्फ दही खाना सुबह के वक्त ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। घर से सुबह दही चीनी शक्कर खिलाकर भेजने के पीछे भी कई कारण हैं। दरअसल इसका बड़ा कारण है कि जब आप सुबह खाली पेट दही खाते हैं तो इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं। दही को चीनी के साथ खाने से ये शरीर के लिए एक कैटेलिस्ट की तरह काम करता है। जिससे आपकी बॉडी और दिमाग दोनों हेल्दी रहते हैं।

सुबह दही खाने से क्या होता है?

दही को सुपरफूड कहा जाता है। दही पाचनतंत्र को मजबूत बनाने और पेट की समस्याओं को दूर करने में मदद करती है। गर्मियों में सुबह दही खाने से पेट की समस्याएं कम होती हैं। जिन लोगों को दूध पसंद नहीं है वो दही को दूध के विकल्प के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। दही खाने से शरीर को कैल्शियम, विटामिन बी-12, विटामिन बी -2, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मिलते हैं। गर्मी में दही चीनी मिलाकर खाने से पेट में ठंडक रहती है। चीनी शरीर में ग्लूकोज की मात्रा बनाए रखती है जिससे तुरंत एनर्जी मिलती है। दही में भरपूर मात्रा में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो आंतो को स्वस्थ रखते हैं।

सुबह दही खाने के फायदे

  1. गुड बैक्टीरिया बढ़ते हैं- दही में गुड बैक्टीरिया होते हैं जो पेट और आंतों के लिए अच्छे होते हैं। गर्मी में जब पेट ज्यादा खराब होता है तो दही आपको बचा सकती है। दही खाने से पेट में बैक्टीरियल बैलेंस बना रहता है। इससे पाचनतंत्र मजबूत होता है। आंतों के लिए भी ये बैक्टीरिया फायदेमंद होते हैं। दही खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है।

  2. पेट को मिलेगी ठंडक- सुबह दही खाने से पेट ठंडा रहता है। दही खाने से पेट में जलन और अम्लता को कम किया जा सकता है। इससे पित्त दोष भी कम होता है। अगर दही और चीनी मिलाकर खाते हैं तो इससे आप दिनभर खुद को एनर्जेटिक पाएंगे। 

  3. टॉयलेट में जलन कम होगी- दही खाने से यूटीआई और सिस्टिटिस जैसी समस्याएं कम होती हैं। सुबह दही खाने से पेशाब में जलन की समस्या भी कम होती है। जो लोग कम पानी पीते हैं उन्हें दही जरूर खानी चाहिए। 

  4. एनर्जी मिलेगी- सुबह दही खाने से शरीर को तुंरत एनर्जी मिलती है। इससे आप दिनभर एक्टिव रहते हैं। दही आपके दिमाग और शरीर दोनों को तुरंत ऊर्जा देती है। इसलिए गर्मी में सुबह दही का सेवन जरूर करना चाहिए।

  5. पचाने में आसान- दही को पचाना आसान है। कुछ लोगों को सुबह दूध या उससे बनी चीजें सूट नहीं करती हैं ऐसे लोगों के लिए दही अच्छा विकल्प है। दही दूध से ज्यादा पाचक होती है। इससे पेट हल्का रहता है और पाचन की दिक्कत दूर होती है।

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।