1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. बुढ़ापे तक शरीर को जवान बनाए रखती है ये एक चीज, रोज सिर्फ 1 खाने से बीमारियां रहेंगी हमेशा दूर

बुढ़ापे तक शरीर को जवान बनाए रखती है ये एक चीज, रोज सिर्फ 1 खाने से बीमारियां रहेंगी हमेशा दूर

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Nov 20, 2024 02:05 pm IST,  Updated : Nov 20, 2024 02:05 pm IST

हमेशा जवान बने रहना चाहते हैं तो आज से ही रोजाना ये 1 चीज खाना शुरू कर दें। इससे आपके बाल, त्वचा और शरीर अंदर से युवा बने रहेंगे। जानिए एजिंग को रोकने के लिए क्या खाना चाहिए? कौन सी चीजें बढ़ती उम्र को रोक सकती हैं?

Stop Aging Food- India TV Hindi
Stop Aging Food Image Source : FREEPIK

कौन नहीं चाहता कि वो हमेशा जवान बना रहे? लेकिन कहते हैं जवाना आती नहीं और बुढ़ापा जाता नहीं। यानि एक बार जवानी के दिन बीत गए तो फिर कभी वापस नहीं आते और बुढ़ापा आ जाए तो वो कभी जाता नहीं, बल्कि दिन ब दिन बढ़ता है। इसलिए बुढ़ापे को कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। अगर आप जल्दी बूढ़ा नहीं होना चाहते तो खानपान और लाइफस्टाइल का खास ख्याल रखें। खाने में ऐसी चीजों को शामिल करें जो आपको लंबे समय तक जवान बनाए रखने में मदद करती हैं। ऐसी है चीज है आंवला, विटामिन सी से भरपूर आंवला को चिर योवन देने वाला कहा जाता है। यानि आंवला खाने से आप लंबे समय तक जवान बने रहते हैं। आंवला आपके बाल, त्वचा, आंख और इम्यूनिटी को बढ़ाता है। ये सारी चीजें कमजोर होने से जल्दी बुढ़ापा दिखने लगता है। इसलिए रोजाना आंवला का सेवन जरूर करें।

उम्र की पहचान सफेद बाल, गंजेपन, झुर्रियां, कम दिखाई देने, बीमार पड़ने से सबसे पहले होती है। आंवला का सेवन इन सारी समस्याओं को दूर करता है। आंवला खाने से आंखों की रौशनी बढ़ती है। आंवला खाने से त्वचा को विटामिन सी मिलता है और इससे झुर्रियां कम होती हैं। आंवला खाने से बाल घने और काले बने रहते हैं। आंला खाने से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है जिससे आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते। इसलिए जवानी को बनाए रखने के लिए रोजाना 1 आंवला जरूर खाएं।

आंवला में कौन से पोषक तत्व होते हैं?

आयुर्वेद में आंवला को सबसे अच्छी दवा माना जाता है। अगर आप 100 ग्राम ताजा आंवला खाते हैं तो इससे 20 संतरे के बराबर विटामिन सी मिलता है। आंवला में कार्बोहाइड्रेट भी भरपूर पाया जाता है। आंवला फाइबर से भरपूर है जो पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है। आंवला में प्रोटीन आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे मिनरल पाए जाते हैं। विटामिन सी के अलावा आंवला में विटामिन ए, विटामिन बी1 और विटामिन ई भी होता है।

आंवला कौन सी बीमारियों में फायदा करता है?

इसके अलावा, आंवला में फ्लेवोनोल्स, पॉलीफेनोल, एल्कलॉइड और फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व आपके शरीर और दिमाग को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। आंवला खाने से याददाश्त में सुधार आता है। पुरानी बीमारियों का जोखिम कम होता है। आंवला खाने से दिल की बीमारी, डायबिटीज और कैंसर के खतरे को भी कम किया जा सकता है।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।