1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. चीनी का ज़्यादा सेवन उम्र से पहले ही बना देता है बूढ़ा, समय रहते हो जाएं सावधान वरना शरीर को घेर लेंगी ये गंभीर बीमारियां

चीनी का ज़्यादा सेवन उम्र से पहले ही बना देता है बूढ़ा, समय रहते हो जाएं सावधान वरना शरीर को घेर लेंगी ये गंभीर बीमारियां

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Dec 22, 2024 11:59 pm IST,  Updated : Dec 22, 2024 11:59 pm IST

अगर आपको भी ज्यादा मीठा खाने के आदत है तो समय रहते सावधान हो जाइए। यहां हम आपको बताएंगे कि ज्यादा चीनी खाने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?

Excessive consumptio- India TV Hindi
Excessive consumptio Image Source : SOCIAL

खाने में किसी भी चीज का ज्यादा सेवन सेहत के लिए हानिकारक साबित होता है। नमक हो या चीनी दोनों की ही ज्यादा मात्रा सेहत को नुकसान पहुंचाती है और कई गंभीर बीमारियों को दावत देती है। कुछ लोगों को मीठा खाना बेहद पसंद होता है, यहां तक कि खाने के बाद अगर वह मीठा न खाएं तो उनका मन नहीं भरता। लेकिन अगर आपको भी ज्यादा मीठा खाने के आदत है तो समय रहते सावधान हो जाइए। यहां हम आपको बताएंगे कि ज्यादा चीनी खाने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?

ज़्यादा चीनी का सेवन करने से हो सकती हैं ये बीमारियां:

  • दिल की बीमारियां (heart diseases): चीनी का ज्यादा सेवन दिल की बीमारियों को बढ़ाता है। जो लोग ज्यादा सॉफ्ट ड्रिंक्स पीते हैं उनके शरीर में भूख कंट्रोल नहीं होती है, जिसके कारण वजन बढ़ने लगता है, जो कि दिल की बीमारियों का कारण बनता है।

  • डायबिटीज (Diabetes): ज्यादा मीठा खाने से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बिगड़ने लगता है, जिसके कारण डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा एंग्‍जाइटी, मूड स्विंग, सिरदर्द जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

  • हाई कोलेस्ट्रॉल (High cholesterol): चीनी का ज्यादा सेवन शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ा सकता है। अब तक कई रिसर्च में सामने आया है कि चीनी के ज्यादा सेवन के कारण शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है।

  • फैटी लिवर (Fatty liver disease): चीनी का ज्यादा सेवन आपके लिवर को कमजोर कर सकता है। चीनी के कारण नॉन एल्कोहल फैटी लिवर की समस्या हो सकती है।

  • तेजी से बढ़ता है मोटापा (Obesity): चीनी का ज्यादा सेवन आपको मोटापे का शिकार बना सकता है। अगर आप वजन कम करने के लिए डाइटिंग कर रहे हैं लेकिन चीनी खाना बंद नहीं किया है तो आप कभी भी वजन कंट्रोल नहीं कर पाएंगे। फिट रहने के लिए आपको चीनी और नमक को सीमित मात्रा में लेना शुरू करना होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।