1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. आता है जरूरत से ज्यादा पसीना, क्या हो सकता है कारण, कहीं इस विटामिन की कमी तो नहीं?

आता है जरूरत से ज्यादा पसीना, क्या हो सकता है कारण, कहीं इस विटामिन की कमी तो नहीं?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Nov 02, 2025 08:00 am IST,  Updated : Nov 02, 2025 08:00 am IST

Excessive Sweat: क्या आपको भी बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा पसीना आता है? अगर हां, तो हो सकता है कि आपके शरीर में इस जरूरी विटामिन की कमी पैदा हो गई हो।

ज्यादा पसीना क्यों आता है?- India TV Hindi
ज्यादा पसीना क्यों आता है? Image Source : FREEPIK

गर्मी के मौसम में पसीना आना लाजमी है। लेकिन कुछ लोगों को हर समय बिना कोई फिजिकल एक्टिविटी किए भी पसीना आने लगता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ज्यादा पसीना आने की समस्या पोषक तत्व की कमी का संकेत साबित हो सकती है। अगर आप ज्यादा पसीना आने की समस्या से निजात पाना चाहते हैं, तो आपको अपने शरीर के अंदर पैदा हुई पोषक तत्व की कमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए।

विटामिन डी की कमी

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक विटामिन डी की कमी की वजह से ज्यादा पसीना आना, इस तरह के लक्षण का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपको विटामिन डी की डेफिशिएंसी के कारण ज्यादा पसीना आ रहा है, तो आपको इस विटामिन की कमी को दूर कर लेना चाहिए। इसके लिए आप दूध, फिश, अंडे की जर्दी, मशरूम जैसे फूड आइटम्स का सेवन करना शुरू कर सकते हैं।

विटामिन बी12 की कमी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन बी12 की कमी के कारण भी रात में पसीना आने की समस्या महसूस हो सकती है। अगर आप विटामिन बी12 की कमी की वजह से महसूस होने वाले इस लक्षण से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आप विटामिन बी12 से भरपूर दूध, दही, पनीर, मीट और अंडे जैसे सुपर फूड्स को कंज्यूम कर सकते हैं। हालांकि, खाने-पीने की इन चीजों का सही मात्रा में और सही तरीके से सेवन करना बेहद जरूरी है।

कुछ दूसरे कारण

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक हाइपरहाइड्रोसिस के कारण भी ज्यादा पसीना आने लगता है। अगर आप बहुत ज्यादा तनाव में हैं, तो भी आपको जरूरत से ज्यादा पसीना आ सकता है। इसके अलावा हॉर्मोनल चेंज ज्यादा पसीना आने का कारण बन सकता है। हृदय से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोग या फिर डायबिटीज पेशेंट्स को भी ज्यादा पसीना आ सकता है।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।