आपने भी कभी न कभी सुना होगा कि दुनिया का सबसे आसान काम वजन बढ़ाना है और दुनिया का सबसे मुश्किल काम वजन घटाना है। अगर आप शरीर में जमा हुई जिद्दी चर्बी को पिघलाना चाहते हैं, तो आपको अपने डेली रूटीन में कुछ छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए। इस तरह की छोटी-छोटी टिप्स न केवल मोटापे से छुटकारा दिलाने में बल्कि आपकी सेहत को मजबूत बनाने में भी कारगर साबित हो सकती हैं। आइए जानते हैं कैसे...
डाइट प्लान पर ध्यान दीजिए- हर रोज सुबह-सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पी जाएं। औषधीय गुणों से भरपूर ये ड्रिंक बॉडी के मेटाबॉलिज्म को तेज करती है। चर्बी पिघलाने के लिए नींबू और शहद के पानी का सेवन भी किया जा सकता है। इसके अलावा आपको अपने डाइट प्लान में प्रोटीन-फाइबर रिच फूड आइटम्स को शामिल करना चाहिए। दाल, पनीर, अंडे का सेवन किया जा सकता है। पोर्शन कंट्रोल यानी पोषक तत्वों से भरपूर खाने-पीने की चीजों को सही मात्रा में कंज्यूम करके वेट लॉस जर्नी को आसान बनाया जा सकता है।
रेगुलर एक्सरसाइज करना है जरूरी- सिर्फ डाइट प्लान पर ध्यान देना काफी नहीं है। वजन घटाना है, शरीर में जमा चर्बी को पिघलाना है, तो एक्सरसाइज को भी डेली रूटीन में शामिल करना होगा। जरूरी नहीं है कि आप जिम जॉइन करें। हर रोज योग करके भी वजन घटाया जा सकता है। इसके अलावा हर रोज आधा घंटा जरूर चलें। लिफ्ट यूज करने की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करने से भी शरीर में जमा चर्बी को कम किया जा सकता है।
गौर करने वाली बात- अगर आप बाहर का खाना खाते हैं, तो शरीर में जमा जिद्दी चर्बी कम होने की जगह बढ़ती जाएगी। वाकई में वजन कम करने के लिए, फैट बर्न करने के लिए इन सभी टिप्स को फॉलो करने के साथ-साथ बाहर का अनहेल्दी खान-पान बंद करना होगा। जंक फूड, प्रोसेस्ड फूड, शुगरी फूड आइटम्स, तला-भुना खाना, मोटापे के साथ-साथ सेहत से जुड़ी कई गंभीर और जानलेवा बीमारियों के खतरे को बढ़ा सकते हैं।
| ये भी पढ़ें: |
|
सुबह-सुबह उठते ही महसूस होती है थकान और कमजोरी, तो शरीर में हो सकती है किस विटामिन की कमी? |
डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
संपादक की पसंद