डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए सबसे ज़रूरी है कि आप अपनी लाइफ स्टाइल को सुधारें। इस बीमारी को पूरी तरह से खत्म नहीं किया जा सकता है। सिर्फ बेहतरीन खान-पान से कंट्रोल किया जा सकता है। इसलिए अपनी डाइट में बदलाव करें। साथ ही इस बीमारी को कंट्रोल करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खा भी आज़मा सकते हैं। बाबा रामदेव कहते हैं कि हमारे घर में ही कुछ ऐसी चीज़ें पाई जाती हैं जिनके सेवन से हम अपने आप को निरोगी रख सकते हैं। बाबा रामदेव के अनुसार, मेथी, दालचीनी और काली मिर्च ये तींनों ऐसे मसाले हैं जो हाई शुगर लेवल को तेजी से कम करते हैं। चलिए, जानते हैं ये तीनों मसाले डायबिटीज को कम करने में कैसे कारगर हैं और इनका इस्तेमाल कैसे करें?
Related Stories
शुगर कंट्रोल करने के लिए इन तीन मसालों का करें सेवन:
-
काली मिर्च: काली मिर्च इंसुलिन सेंसिटिविटी और आपके शरीर की रक्त शर्करा के स्तर को कम करने और शुगर स्पाइक को रोकने की क्षमता को बेहतर बनाता है। काली मिर्च में 'पाइपरिन' नामक तत्व पाया जाता है जो संतुलन को नियंत्रित करता है। काली मिर्च को पीसकर उसमें 1 चम्मच हल्दी मिलाएं और खाली पेट या रात में खाने से 1 घंटे पहले लें।
-
दालचीनी: यह इंसुलिन रेजिस्टेंस को कम करती है और भोजन के बाद रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करती है। दालचीनी एक्स्ट्रा फैट को को कम कर बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करती है। 1 चम्मच दालचीनी को आधा चम्मच हल्दी और आधा चम्मच मेथी पाउडर के साथ मिलाकर खाली पेट लें। दालचीनी का एक छोटा टुकड़ा हर्बल चाय में मिलाया जा सकता है।
-
मेथी: मेथी अपने कड़वे स्वाद और तीखेपन के कारण मधुमेह, मोटापे और कोलेस्ट्रॉल के लिए सबसे बेहतरीन मसलों में से के मानी जाती है। यह फास्टिंग के दौरान ब्लड शुगर को कम करती है, ग्लूकोज टॉलरेंस में सुधार करती है। कुल मिलकार यह मसाला कोलेस्ट्रॉल, एलडीएल और ट्राइग्लिसराइड्स को भी कम करती है। आ-1 चम्मच पाउडर खाली पेट या सोते समय गर्म पानी के साथ लें। 1 चम्मच मेथी के बीज को रात भर भिगो दें, अगली सुबह खाली पेट पानी के साथ इसका सेवन करें।