1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. मेथी के दाने आसानी से कर सकते है आपका वजन कम, बस खाली पेट ऐसे करें सेवन

मेथी के दाने आसानी से कर सकते है आपका वजन कम, बस खाली पेट ऐसे करें सेवन

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 04, 2020 11:30 am IST,  Updated : Sep 05, 2020 04:22 pm IST

मेथी के दानों में भरपूर मात्रा में फाइबर के साथ-साथ ऐसे गुण पाएं जाते हैं जो आसानी से आपका वजन कम करने में मदद करते हैं। जानिए कैसे करें मेथी के बीजों का सेवन।

वजन कम करने के लिए मेथी का करें यूं इस्तेमाल- India TV Hindi
वजन कम करने के लिए मेथी का करें यूं इस्तेमाल Image Source : INSTAGRAM/MALAYALAMSAMAYAM

बढ़ते वजन के कारण अधिकतर लोग परेशान रहते हैं। इतना ही नहीं बढ़ा हुआ वजन हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, हार्ट संबंधी रोगों जैसे कई बीमारियों का कारण भी बन जाता है। वजन कम करना आसान नहीं होता है। इसके लिए एक्सरसाइज, डाइटिंग जैसी कई उपाय अपनाते हैं। कई ऐसे लोग भी हैं  जो इन उपायों के साथ-साथ सप्लीमेंट का सेवन करने लगते हैं जोकि सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। एक्सरसाइज, डाइटिंग के साथ-साथ आप मेथी के बीजों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद गुण आपके शरीर से एक्सट्रा फैट को कम करने में मदद करता है। जानिए कैसे करें इनका सेवन। 

मेथी में भरपूर मात्रा में फाइबर के साथ-साथ फास्फोरस, आयरन, कैल्शियम, सोडियम, पोटैशियम, प्रोटीन, जिंक जैसे गुण पाए जाते हैं। इसके अलावा एंटी ऑक्सीडेंट और एंटीइंफ्लेमेटरी  गुण पाए जाते हैं जो आपको वजन कम करने में मदद करते हैं। 

वजन कम करने के लिए ऐसे करें मेथी का सेवन

भुना हुआ मेथी

अगर आप अपना वजन करना चाहते हैं तो मेथी के दानों को भुनकर इसका पाउडर बना लें। इसके बाद इसका सेवन रोजाना खाली पेट गर्म पानी के साथ इसका सेवन करें। 

भूलकर भी ये लोग न करें हल्दी का सेवन, पड़ सकता है सेहत पर बुरा असर

अंकुरित मेथी
आप चाहे तो रोजाना अंकुरित मेथी का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए रात को पानी में भिगोकर मेथी रख दें। दूसरे दिन इन्हें निकालकर किसी कपड़े में बांध कर रख दें। 1-2 दिन में यह अंकुरित हो जाएंगे। इसके अलावा आप चाहे तो रोजाना भिगोकर भी मेथी खा सकते हैं। इससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी। जिससे वजन कम करने में मदद मिलेगा।

कोरोना काल में रामबाण बनी 'अश्वगंधा', जानें इस आयुर्वेदिक औषधि के फायदे और नुकसान

वजन कम करने के लिए पिएं मेथी चाय
Image Source : INSTAGRAM/SKINCARE_NEWSवजन कम करने के लिए पिएं मेथी चाय

मेथी की चाय
मेथी बीजों का सेवन आप चाय के रूप में भी कर सकते हैं। इससे भी आपका शरीर का फैट तेजी से कम होगा। इसके लिए  एक पैन में डेढ़ कप पानी डाल लें। इसके बाद इसमें आधा चम्मच मेथी दाना, थोड़ी दालचीनी और अदरक डालकर धीमी आंच में उबाल लें। इसके बाद इसे छानकर सेवन करें। आप चाहे तो स्वाद के लिए शहद भी डाल सकते हैं। 

योग और आयुर्वेद के द्वारा आसानी से छूट जाएगी ड्रग की लत, स्वामी रामदेव से जानें नशा मुक्ति के उपाय

मेथी और शहद
एक पैन में एक चम्मच मेथी का पाउडर डालकर उबाल लें। जब यह हल्का ठंडा हो जाए तो एक कप में छानकर इसमें शहद और नींबू डाल लें। इसके बाद खाली पेट इसका सेवन करें।

दूध के साथ रोजाना अगर आप भी मजे से खाते हैं ये फल, हो जाएं सावधान...खतरे में हैं आप

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।