1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. योग और आयुर्वेद के द्वारा आसानी से छूट जाएगी ड्रग की लत, स्वामी रामदेव से जानें नशा मुक्ति के उपाय

योग और आयुर्वेद के द्वारा आसानी से छूट जाएगी ड्रग की लत, स्वामी रामदेव से जानें नशा मुक्ति के उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 04, 2020 09:21 am IST,  Updated : Sep 04, 2020 09:54 am IST

स्वामी रामदेव के अनुसार आज की युवा पीढ़ी तेजी से नशे की लत की गिरफ्त में आती जा रही हैं। जिससे वह अपना पूरा जीवन बर्बाद कर लेते हैं। जानिए कैसे पाया जा सकता है इस समस्या से छुटकारा।

योग और आयुर्वेद के द्वारा आसानी से छूट जाएगी ड्रग की लत, स्वामी रामदेव से जानिए नशा मुक्ति के उपाय- India TV Hindi
योग और आयुर्वेद के द्वारा आसानी से छूट जाएगी ड्रग की लत, स्वामी रामदेव से जानिए नशा मुक्ति के उपाय Image Source : INDIA TV

नशे की लत है एक बुरी चीज है...इस बात को हम सभी अच्छी तरह जानते हैं। फिर भी हम इसके शिकार हो जाते हैं। अगर किसी व्यक्ति को नशे की लत लग जाए तो उससे छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए हम कई तरह के ट्रीटमेंट लेते हैं। लेकिन आप चाहे तो योग और आयुर्वेद की ओर रूख कर सकते हैं। इससे बिना साइड इफेक्ट के आपको लाभ मिलेगा। 

स्वामी रामदेव के अनुसार आज की युवा पीढ़ी तेजी से नशे की लत की गिरफ्त में आती जा रही हैं। जिससे वह अपना पूरा जीवन बर्बाद कर लेते हैं। नशे के कारण सेहत पर भी बहुत अधिक बुरा असर पड़ता है। नशे के कारण लिवर, किडनी, फेफड़े आदि कमजोर हो जाते हैं जो आगे चलकर डैमेज तक हो जाते हैं। ऐसे में आप रोजाना योग करके इस बुरी आदत से छुटकारा पा सकते हैं। 

फेफड़ों को स्वस्थ रखने में कारगर हैं ये योगासन, कोरोना सहित ये बीमारियां रहेंगी कोसों दूर 

रोजाना सुबह रनिंग करें। इसके अलावा आप अपने किसी पसंदीदा खेल को भी खेल सकते हैं। जानिए नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए किन योगासन और घरेलू उपायों की ले सकते हैं मदद। 

नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए योगासन

सूर्य नमस्कार

योग की शुरुआत आप सूर्य नमस्कार के साथ कर सकते हैं। इसे आप रोजाना 10 -20 मिनट तक कर सकते हैं। इससे आप नशे की लत से छुटकारा पा लेंगे। इसके साथ-साथ यह ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, वजन कम करने के साथ-साथ इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही दिनभर एनर्जी से फुल रहेंगे। 

यौगिक जॉगिंग- शरीर को सुडौल और फिट बनाने के लिए यौगिग जॉगिंग काफी कारगर हो सकता है। इससे आपका पूरा शरीर फिट रहता है। जिससे हर तरह की बीमारी कोसों  दूर रहती हैं। 

रोजाना खाली पेट बस खा लें ये 4 चीजें, दिनभर रहेंगे एनर्जेटिक और बूस्ट होगी इम्यूनिटी

स्थित कोणासन

  • हर तरह के नशे से दिलाए छुटकारा
  • शरीर को ऊर्जा मिलती है। 
  • बालों का विकास होता है। 
  • तनाव और चिंता से राहत मिलती है। 
  • एकाग्रता और आत्मविश्वास बढ़ता है। 

ताड़ासन

  • लंबाई बढ़ाने नें करें मदद
  • प्रोस्टेट कैंसर से छुटकारा दिलाने में कारगर।
  • शरीर के दर्द को दूर करता है।
  • थकान को करे दूर
  • स्फूर्ति मिलती है। 
  • एकाग्रता बढ़ती है। 
  • वजन कम करने में मददगार है। 
  • घुटने और पीठ दर्द से राहत मिलती है। 

जानलेवा कैंसर को है हराना तो स्वामी रामदेव से जानिए रामबाण उपाय, साथ ही जानें क्या खाएं और क्या नहीं

भुजंगासन

  • इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाता है।
  • अस्थमा को दूर भगाता है। 
  • फेफड़े स्वस्थ और मजबूत बनते हैं। 
  • तनाव, चिंता और डिप्रेशन दूर होता है। 
  • शरीर को सुंदर और सुडौल बनाता है। 
  • किडनी को स्वस्थ बनाता है। 
  • लिवर से जुड़ी दिक्कतों को दूर करता है। 
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत करता है। 

मंडूकासन

  • इम्यून सिस्टम को करे मजबूत।
  • पेट से जुड़े रोग दूर होते हैं।
  • पाचन तंत्र को सही रखें।
  • तनाव से छुटकारा मिलता है। 
  • साइनस और माइग्रेन में लाभकारी है। 

योग मुद्रासन

  • पेट से जुड़े रोगों से मुक्ति मिलती है। 
  • पाचन तंत्र बेहतर होता है। 
  • पेट की चर्बी खत्म होती है। 
  • वजन घटाने में मदद मिलती है। 
  • डायबिटीज की बीमारी से फायदा होता है। 
  • किडनी को स्वस्थ रखता है। 
  • रीढ़ की हड्डी को लचीली बनाता है। 
  • मन और शरीर को शांत बनाता है। 

वक्रासन

  • फेफड़ों की क्षमता को बढ़ाता है। 
  • पाचन तंत्र बेहतर होता है। 
  • वजन कम करने में मदद करता है।
  • किडनी लिवर को हेल्दी बनाता है। 
  • रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है। 
  • नर्वस सिस्टम को ठीक करता है। 
  • डिप्रेशन को दूर करने में मददगार है। 

दूध के साथ रोजाना अगर आप भी मजे से खाते हैं ये फल, हो जाएं सावधान...खतरे में हैं आप

पवनमुक्तासन

  • पेट के लिए उत्तम योगासन है। पे
  • पेट की चर्बी  करे कम
  • पेट की मांसपेशियां सक्रिय होती है। 
  • गैस, कब्ज और अपच की समस्या को दूर करता है। 

शीर्षासन

  • अस्थमा को दूर करने में मददगार है। 
  • तनाव और चिंता दूर करता है। 
  • एकाग्रता को बढ़ाता है। 
  • चेहरे की झुर्रियां गायब हो जाती हैं। 
  • आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार है। 
  • तंत्रिका तंत्र को मजबूत करता है। 
  • दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाता है। 

रोज दही के साथ करें गुड़ का सेवन, वजन कम होने के साथ मिलेंगे ये शानदार फायदे

नशे की लच छुड़ाने के लिए करें ये योगासन
Image Source : INDIA TVनशे की लच छुड़ाने के लिए करें ये योगासन

नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए करें ये प्राणायाम

भस्त्रिका 
इस प्राणायाम को करने से पूरे शरीर में ऑक्सीजन का ठीक ढंग से प्रवाह होता है। जिससे आपको डायबिटीज के साथ-साथ कई अन्य बीमारियों से भी निजात मिल जाएगा। 

अनुलोम-विलोम
सबसे पहले पद्मासन की मुद्रा में बैठ जाएं। अब दाएं हाथ की अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बाएं नाक पर रखें और अंगूठे को दाएं वाले नाक पर लगा लें। तर्जनी और मध्यमा को मिलाकर मोड़ लें। अब बाएं नाक की ओर से सांस भरें और उसे अनामिका और सबसे छोटी उंगली को मिलाकर बंद कर लें। इसके बाद दाएं नाक की ओर से अंगूठे को हटाकर सांस बाहर निकाल दें। इस आसन को 5 मिनट से लेकर आधा घंटा कर सकते हैं। इस प्राणायाम से नाक खुल जाती है। इम्यून सिस्टम को करें ठीक। तनाव और डिप्रेशन से दिलाएं निजात।

कपालभाति
सांस लेने में आसान हो जाता है। फेफड़ों को ऑक्सीजन मिलती है। प्राणायाम से नर्व मजबूत होती है। तनाव और टेंशन को रखें दूर। 

भ्रामरी प्राणायाम
इस प्राणायाम को करने के लिए पहले सुखासन या पद्मासन की अवस्था में बैठ जाएं। अब अंदर गहरी सांस भरते हैं। सांस भरकर पहले अपनी अंगूलियों को ललाट में रखते हैं। जिसमें 3 अंगुलियों से आंखों को बंद करते हैं। अंगूठे से कान को बंद कते हैं। मुंह को बंदकर 'ऊं' का नाद करते हैं। इस प्राणायाम को 3-21 बार किया जा सकता है। 

उद्गीथ प्राणायाम

वजन घटाने में मदद करता है। नर्वस सिस्टम को ठीक करता है। पाचन से जुड़ी दिक्कतों को दूर करता है। ब्लड प्रेशर सामान्य होता है।  

रोजाना खाली पेट करें औषधियों गुणों से भरपूर इस जूस का सेवन, मिलेगा कैंसर जैसी घातक बीमारी से छुटकारा

नशे की लत से छुटकारा पाने के लिए अपनाएं ये औषधिय उपाय

  • रोजाना एप्पल विनेगर एक ढक्कन पानी के साथ लें। नशे की लत से छुटकारा दिलाने के साथ यह लिवर को हेल्दी रखने मदद करता है। 
  • महिलाओं को नशा की आदत हैं अशोकारिष्ट का सेवन करने से नशा की लत छूट जाती हैं। 
  • पोस्ता दाना और मखाना की खीर बनाकर इसका सेवन करे।
  • दूध में कच्ची हल्दी , पॉवर बीटा डालकर गर्म करें। इसके बाद इसमें शीलाजीत डालकर उसका सेवन करें। इसससे आपको लाभ मिलेगा। 
  • जौ का दलिया, जौ की रोटी और जौ की रबड़ी, जौ का सत नशा छुड़ाने में मददगार है। 

एसिडिटी से हैं परेशान तो सबसे पहले इन 5 चीजों को खाना करें बंद, वरना और बढ़ जाएगी परेशानी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।